The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Maharashtra Dombivali bull attacked old man on the road, man falls under bus, died

सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, बस चढ़ने से मौत

68 साल के शिवराम पर आवारा सांड ने अचानक पीछे से हमला कर दिया

Advertisement
pic
30 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2022, 02:35 AM IST)
Animal attacked person from behing on the road, person falls under bus, dies by accident
घटना का सीसीटीवी फुटेज (फोटो- स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के डोंबिवली (Dombivali, Maharashtra) में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का वीडियो सामने आया है. व्यक्ति की सड़क पर पैदल चलते समय बस (Bus accident) के नीचे आने से मौत हो गई. लेकिन, ये तब हुआ जब एक सांड ने उस पर हमला कर दिया. ये दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित दत्तनगर इलाके का है.

आजतक से जुड़े मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक दत्तनगर इलाके में सड़क पर पैदल जा रहे शिवराम धोत्रे नाम के व्यक्ति पर एक सांड ने हमला कर दिया. सांड ने शिवराम पर पीछे से हमला किया और वो रोड पर गिर गए. शिवराम इस बात से अनजान थे कि उनके पीछे सांड आ रहा है. सड़क पर गिरने के बाद शिवराम को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया. जिससे शिवराम की मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.    

आजतक के मुताबिक शिवराम की उम्र 68 साल थी. शिवराम धोत्रे का एक बेटा, बहू और दो बेटियां हैं. उनका बेटा राजू धोत्रे रिक्शा चालक है. राजू रिक्शा चलाकर अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाता है. इस मामले की जांच डोंबिवली पुलिस कर रही है.

इस घटना के बाद एक बार फिर से आवारा जानवरों की समस्या का मुद्दा उठा गए है. कल्याण के डोंबिवली कस्बे के रामनगर, आयरगांव, म्हात्रे नगर और दत्तनगर इलाकों में आवारा जानवर सड़क पर घूमते पाए जाते हैं. सांड और गाय को देखकर अक्सर सड़क पर कुत्ते भौंकते हैं, जिसके कारण सांड बेकाबू हो जाते हैं. इससे सड़क पर चलने वालों को जान का खतरा बना रहता है.

डोंबिवली में इससे पहले भी लोग ये मांग करते रहे हैं कि जानवरों को सड़क पर खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए. इस घटना के बाद ये मांग फिर से तेज हो गई है. लोग अब ये मांग कर रहे कि पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.   

वीडियो- कोरोना टीकाकरण पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से जो कहा, उसे सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()