अमृता फडणवीस ने रास्ता 'साफ' करने वाला सुरक्षा वाहन लेने से इनकार किया, बोलीं- 'आम जिंदगी जीनी है'
मंगलवार को ही अमृता फडणवीस को राज्य सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई पुलिस से ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन वापस लेने की अपील की है. अमृता को मंगलवार, 1 नवंबर को ही ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन देने का फैसला लिया गया था. ये खबर सामने आने के बाद बुधवार, 2 नवंबर को उन्होंने ट्विटर पर इस वाहन को वापस लेने की गुजारिश की. एक ट्वीट में अमृता फडणवीस ने अपने लिखा,
अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गईबीते मंगलवार को अमृता फडणवीस को राज्य के गृह विभाग ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है. खबरों के मुताबिक पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिल रही धमकियों का आकलन किए जाने के बाद उनका सुरक्षा कवर बढ़ाया गया है. अब अमृता के साथ अलग-अलग शिफ्ट में 4 सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे. अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें एक एस्कॉर्ट वाहन भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल ट्रैफिक क्लियरेंस के लिए किया जाता है. लेकिन अमृता इस सुविधा को लेने से इनकार कर रही हैं.
वहीं अपनी पत्नी की बढ़ाई गई सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना था,
देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान ये भी कहा,
बता दें मुंबई पुलिस ने अमृता फडणवीस के साथ ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की भी सिक्योरिटी बढ़ाई है. कुछ समय पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिसे देखते हुए सलमान को एक्स श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई थी. अब उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी गई है.
वीडियो : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं पूजा भट्ट

.webp?width=60)

