The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mahakumbh 2025 Fire Update seen after the fire cylinder blast pryagraj latest news

सिलेंडर के परखच्चे उड़े, बिखरे पड़े बर्तन, 250 टेंट हुए राख...महाकुंभ अग्निकांड के बाद ये सब दिखा!

Mahakumbh Fire Update: महाकुंभ से जो तस्वीरें आईं. उनसे जाहिर हो रहा है कि हादसा कितना भयानक था. तस्वीरों में सिलेंडर के परखच्चे उड़े नजर आए. चूल्हे और टूटे-फूटे बर्तन इधर-उधर बिखरे पड़े हुए हैं. देखिए तस्वीरें.

Advertisement
Mahakumbh 2025 Fire Update seen after the fire cylinder blast pryagraj latest news
आग बुझने के बाद दिखे सिलेंडर के परखच्चे और टूटे बर्तन (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
20 जनवरी 2025 (Published: 09:52 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार, 19 जनवरी को भीषण आग लग गई (Mahakumbh Fire Update). ये आग मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में लगी थी. लेकिन तेज हवा की वजह से ये आग सेक्टर-20 तक पहुंच गई. आसपास के कई टेंट आग की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है. इसके अलावा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है. 

महाकुंभ से जो तस्वीरें आई. उनसे जाहिर हो रहा है कि हादसा कितना भयानक था. तस्वीरों में सिलेंडर के परखच्चे, चूल्हे और टूटे-फूटे बर्तन इधर-उधर बिखरे पड़े हुए हैं.

आठ-नौ सिलेंडर में ब्लास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और तेज हवा के झोंकों की वजह से देखते ही देखते ये आग सेक्टर-20 तक पहुंच गई. जिससे कई टेंट और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. हालांकि अभी भी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. लगभग आठ से नौ सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी सामने आई है. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

mahakumbh fire
आग बुझने के बाद बिखरे पड़े बर्तन (फोटो: आजतक)
सिलेंडर के उड़े परखच्चे

महाकुंभ मेला क्षेत्र से आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि सिलेंडर के बिखरे टुकड़े और चूल्हे, बर्तन के टुकड़े घटनास्थल पर बिखरे पड़े हैं. मेले में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि 250 के आसपास टेंट आग से जलकर खाक हो गए. आग की लपटें काफी ऊंची थी. काफी बड़े क्षेत्र में आग लगी थी. 

Mahakumbh Fire
250 के आसपास टेंट आग से जलकर खाक हो गए (फोटो: आजतक)

 CM योगी ने घटनास्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: कुंभ मेले में लगी भीषण आग, आसमान धुएं से भर गया, कई टेंट जलकर खाक

स्थिति पूर्व की तरह सामान्य

महाकुंभ 2025 के आधिकारिक हैंडल से X पर एक पोस्ट में कहा गया-

“मेला प्रशासन को परिसर में लगी आग की जानकारी मिलते ही उसने अपनी त्वरित कार्रवाई और तत्परता से आग पर काबू पा लिया है. सबकुछ पूर्व की तरह सामान्य है. मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन ने बड़ी अनहोनी से बचा लिया है. मेला प्रशासन और फायर ब्रिगेड बधाई के पात्र हैं.”  

‘बाहर से किसी ने आग फेंकी…’

इन सबके बीच गीता प्रेस के ट्रस्टी ने दावा किया है कि बाहर से अग्नि की कोई चीज फेंकी गई थी जिससे शिविर में आग लग गई. गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमकर ने बताया जहां हमने बाउंड्री लगाई है, पश्चिम की ओर, उस तरफ सर्कुलेटिंग एरिया घोषित किया गया था जहां लोग गंगा नहाएंगे. उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारी तरफ आई और फिर चिंगारी ने धीरे-धीरे बड़ी आग का रूप ले लिया और हमारे सारे कैंप खत्म हो गए.

वीडियो: महाकुंभ मेले से भीषण आग, DM ने बताई वजह

Advertisement

Advertisement

()