The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mahakumbh Mela Massive Fire in Sector 19 Pryagraj Kumbh Latest Update

कुंभ मेले में लगी भीषण आग, आसमान धुएं से भर गया, कई टेंट जलकर खाक

Massive Fire at Kumbh: आग कैसे लगी, इस बात को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था. और क्या-क्या पता लगा है?

Advertisement
Kumbh Mela Fire
मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
समर्थ श्रीवास्तव
font-size
Small
Medium
Large
19 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2025, 05:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग (Kumbh Fire) लगने की खबर आई है. शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं. आग कैसे लगी, इस बात को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था.

आग इतनी भयानक थी कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया था. आसपास के इलाके को खाली कराया गया है. खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. आग सेक्टर 19 में लगी थी लेकिन तेज हवा के कारण ये सेक्टर 20 तक पहुंच गई. आसपास के कई टेंट आग की चपेट में आ गए. 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

रिपोर्ट है कि आग अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 से अधिक टेंट जल चुके हैं. 

CM Yogi ने लिया संज्ञान

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि घायलों का उचित इलाज कराया जाए. जानकारी रहे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाकुंभ मेला क्षेत्र में ‘परमार्थ निकेतन ऋषिकेश’ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री योगी आग लगने वाली जगह के पास भी पहुंचे हैं.

Embed

UP के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने कहा है कि सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी है. मौके पर NDRF और SDRF की टीम भी पहुंच गई है. ADG भानु भास्कर ने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी.

महाकुंभ मेला के DIG वैभव कृष्ण ने बताया, 

Embed
Embed

मौके से कुछ और तस्वीरें भी आई हैं. इनमें अग्निशमन कर्मचारियों को आग बुझाते देखा जा सकता है.

Embed

घटना का एक और वीडियो सामने आया है.

Embed

प्रयागराज के DM रवींद्र कुमार ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है,

Embed
Embed

सपा ने मेेले की तैयारी पर उठाए सवाल

उधर, समाजवादी पार्टी ने इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं. प्रवक्ता फखरुल चांद ने कहा है,

Embed

महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ था और 26 फरवरी तक चलेगा. 18 जनवरी तक, महाकुंभ 2025 के दौरान करीब 7.72 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंच चुके हैं. अधिकारियों के मुताबिक, 19 जनवरी को 46.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया.

वीडियो: कुंभ मेले में पहुंचे छात्रों ने पेपर लीक और नौकरियों पर बहुत कुछ कह दिया!

Advertisement

Advertisement

()