The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mahadev betting app it ministry block 22 apps and websites bhupesh baghel took 508 crore

Mahadev Betting App होगी ब्लॉक, आरोपी ने वीडियो जारी कर भूपेश बघेल के बारे में क्या बताया?

IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया है कि ED के अनुरोध पर महादेव ऐप (Mahadev Betting App) समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया गया है. इस बीच महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपी शुभम सोनी ने एक वीडियो जारी कर भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
pic
6 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024, 02:55 PM IST)
mahadev betting app shubham soni bhupesh baghel
महादेव बेटिंग ऐप मामले के एक मुख्य आरोपी शुभम सोनी ने एक वीडियो जारी किया है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे/पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology)  ने 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स (Betting Apps) और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. इन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स में महादेव ऐप (Mahadev App) भी शामिल है. महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर गंभीर आरोप लगे हैं. इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में भूपेश बघेल का नाम लिया था. इस बीच, मामले के एक मुख्य आरोपी ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को 508 करोड़ रुपये दिए थे. दावे के अनुसार, इस लेनदेन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा भी शामिल थे.

इंडिया टुडे  की रिपोर्ट के मुताबिक महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के एक मुख्य आरोपी शुभम सोनी ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में आरोपी ने दावा किया है कि प्रोटेक्शन के लिए विनोद वर्मा हर महीने उससे 10 लाख रुपये लेते थे. आरोपी ने यह भी कहा है कि विनोद वर्मा ने रायपुर में उसकी मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मे करवाई थी. आरोपी ने वीडियो में आगे कहा,

"जब CM साहब (भूपेश बघेल) से मेरा मीटिंग हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि दुबई जाओ, अपना काम बढ़ाओ."

आरोपी शुभम सोनी ने कहा कि वह इस बेटिंग ऐप का मालिक है. उसके दावे के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के बाद उसकी कई और लोगों के साथ भी मीटिंग हुई. उसने कहा है,

"कुछ दिन तक तो सब ठीक चला लेकिन फिर दिक्कत आने लगी. हमारे लोग अंदर होने लगे. मैंने परेशान होकर वर्मा जी (विनोद वर्मा) को फोन लगाया. उन्होंने कहा कि भिलाई आ जाओ, आपकी मीटिंग कराते हैं वापिस से. मैं डर से पहुंच गया भिलाई."

यह भी पढ़ें: ED का दावा- 'महादेव ऐप के प्रोमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को 500 करोड़ दिए'

वीडियो में आरोपी ने दावा किया कि भिलाई में उसकी मुलाकात तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से हुई. जहां अग्रवाल ने मुख्यमंत्री बघेल से दोबारा बात की. इसके बाद आरोपी को 508 करोड़ रुपये देने को कहा. आरोपी के अनुसार,

"बघेल साहब, बिट्टू भैया (भूपेश बघेल का बेटा) और उनके जो लोग हैं, उनको मैंने 508 करोड़ रुपया दिए हैं. उसके बाद भी मेरा काम नही हो रहा है."

शुभम सोनी ने भारत सरकार से मदद मांगते हुए कहा है कि वो भारत आना चाहता है और सरकार को हर तरह के सबूत देने को तैयार है. उसने कहा,

"मैंने उनको जैसे-जैसे पैसा दिया है, मेरे पास हर चीज का एविडेंस है. मैं भी इंडिया जाना चाहता हूं, यहां से वापिस. मुझे डर लगता है, यहां से इंडिया जाने में."

Mahadev App होगी ब्लॉक

इससे पहले ED ने इस मामले में छत्तीसगढ़ CM ऑफिस से जुड़े अधिकारियों का नाम लिया था. उसके बाद मामले में सीधे CM Bhupesh Baghel का नाम लिया गया. जांच एजेंसी ने दावा किया था कि ‘ऐप के प्रमोटरों से CM बघेल को नियमित भुगतान हुए, जिसकी कुल राशि 508 करोड़ रुपये’ है. यह दावा असीम दास नाम के एक व्यक्ति के बयान के आधार पर किया गया था, जिसे ED ने पकड़ा है.

ED की कार्रवाई के बाद अब IT मंत्रालय ने भी अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट पर कार्रवाई की है. न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महादेव ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया है कि ED के अनुरोध पर ब्लॉकिंग का आदेश जारी किया गया है, छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया था.

हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में भूपेश बघेल को घेरा था. हालांकि, मुख्यमंत्री बघेल ने ED के इन आरोपों का खंडन किया है और भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए 'एजेंसियों' की मदद लेने का आरोप लगाया है. 

यह भी पढ़ें: 'महादेव ऐप वालों से 508 करोड़ रुपये लिए', ED के दावों पर भूपेश बघेल क्या बोले?

वीडियो: महादेव ऐप पर भूपेश बघेल को ED ने क्या टेंशन दे दी?

Advertisement

Advertisement

()