''रेप कई बार सही होते हैं, कई बार गलत.''--------------------------------------------------------------------------------"चेन्नई में यौन अपराध कम होते हैं, क्योंकि महिलाएं वहां पूरे कपड़े पहनती हैं."--------------------------------------------------------------------------------"शराब पीना मौलिक अधिकार है. आजकल ये स्टेटस सिंबल है."--------------------------------------------------------------------------------"एक बार कुछ रूसी औरतों ने पूछा बिना चेन या बेल्ट के धोती कैसे पहनते हैं, मैंनेकहा ये तो नहीं बता सकता है, पर उतारते कैसे हैं, ये टेक्नीक बता सकता हूं, पर येसीखने के लिए अकेले में मिलना पड़ेगा."--------------------------------------------------------------------------------"औरतें घर में पूजा कर लें, यही बहुत है."--------------------------------------------------------------------------------"व्यापमं में लोगों का मरना नॉर्मल है, जो दुनिया में आता है उसे जाना ही है."--------------------------------------------------------------------------------ये शर्मनाक उद्गार मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर बाबूलाल गौर के हैं. एक समयवो प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे. इनका हालिया कारनामा देख लीजिए. भोपाल के बरखेड़ापठानी एरिया में थे गुरुवार को. सात लो फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखा रहे थे. जानेक्या सूझी एक महिला के पीछे थप्पड़ जैसा कुछ मारते नजर आए. इतने पर भी नहीं रुकेदूसरा हाथ भी महिला के पीछे-पीछे गया. https://www.youtube.com/watch?v=iQ6tQ69M3GIअब यह वीडियो सामने आ गया है तो इनकी फिर फजीहत हो रही है. 86 साल के बाबूलाल गौरमध्य प्रदेश में बीजेपी के सीनियर नेता हैं. 2 जून 1930 को उत्तरप्रदेश केप्रतापनगर में पैदा हुए बाबूलाल गौर की चलती एमपी में ज्यादा है. 23 अगस्त 2004 से29 नवंबर 2005 तक मुख्यमंत्री भी रहे चुके हैं. 1977 में गोविन्दपुरा से चुनाव लड़ेथे, सात बार लगातार वहां से विधायक रहे. आपातकाल के टाइम जेल में भी रह के आए हैं.फिलहाल ये हरकत कर विवादों में आ गए हैं.