The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh Hizb ut tahrir religious conversion jakir naik

जाकिर नाइक के वीडियो, सीरिया जाने की बात... सौरभ के सलीम बनने की चौंकाने वाली कहानी

मध्य प्रदेश में पकड़े गए हिज्ब-उत-तहरीर के संदिग्धों को लेकर लगातार हो रहे हैं खुलासे.

Advertisement
Madhya Pradesh Hizb ut tahrir religious conversion jakir naik
Hizb ut-Tahrir के संदिग्ध को कोर्ट ले जाते हुए सुरक्षाकर्मी और जाकिर नाइक. (फोटो- ट्विटर/इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
16 मई 2023 (Updated: 16 मई 2023, 02:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश में हिज्ब उत-तहरीर (MP ATS Hizb Ut Tahrir) से जुड़े संदिग्ध लोगों के धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के बैरसिया के रहने वाले सौरभ राजवैद्य धर्म परिवर्तन के बाद मोहम्मद सलीम बन गए. सौरभ के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने किसी डॉक्टर कमाल के संपर्क में आकर अपना धर्म बदल लिया. मध्य प्रदेश ATS ने डॉक्टर कमाल को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ के परिवार ने जानकारी दी है कि उनका बेटा कट्टर बनता जा रहा था. परिवार ने आरोप लगाया है कि सौरभ जाकिर नाइक को सुना करता था. परिवार ने ये भी बताया कि उनका बेटा कट्टरपंथी साहित्य की किताबें भी पढ़ता है. 2010 में वो सीरिया जाना चाहता था. इस वजह से उसके परिवार से टकराव होने लगे.

सौरभ के घरवालों ने बताया कि साल 2014 में उसकी अपने पिता से बहस हो गई थी. जिसके बाद पिता-बेटे में टकराव होने लगा. सौरभ के पिता ने उसे और उसकी पत्नी को घर से निकाल दिया था. परिवार ने कहा कि उनके बेटे ने भले ही धर्म परिवर्तन कर लिया है, लेकिन वो आतंकी नहीं है.

नरोत्तम मिश्रा ने धर्म परिवर्तन की बात कही थी

इससे पहले हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े कुछ संदिग्धों को मध्य प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पकड़ा था. उनमें से एक AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कॉलेज का प्रोफेसर बताया जा रहा है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ATS की पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं. मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि हिज्ब उत-तहरीर के पकड़े गए सदस्यों में से 3 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल किया है.

नरोत्तम मिश्रा ने ये भी बताया कि ATS ने हिज्ब उत-तहरीर के 16 लोगों को पकड़ा है. संगठन से जुड़े 10 लोगों को भोपाल, एक को छिंदवाड़ा और 5 सदस्यों को हैदराबाद से पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों में एक प्रोफेसर है, एक जिम का ट्रेनर है, एक कोचिंग चलाता है, एक आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक टेक्नीशियन है.

एक आरोपी ओवैसी के कॉलेज का प्रोफेसर

नरोत्तम मिश्रा ने ATS द्वारा पकड़े गए मोहम्मद सलीम को असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के कॉलेज का प्रोफेसर बताया. इस कॉलेज का नाम डेक्कन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज बताया जा रहा है. असदुद्दीन ओवैसी इस कॉलेज के चेयरमैन हैं और अकबरुद्दीन ओवैसी मैनेजिंग डायरेक्टर. ATS प्रोफेसर के खातों की भी जांच में लगी है.

वीडियो: दी केरला स्टोरी पर भारत के कुछ राज्यों के बाद इस देश में भी बैन?

Advertisement

Advertisement

()