The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh Burhanpur four male goat gives milk video

मध्य प्रदेश में बकरे दे रहे दूध, कीमत बहुत ज्यादा है

हट्टे-कट्टे चार बकरे रोज देते हैं 250 ग्राम दूध

Advertisement
male goat milk madhya pradesh burhanpur
बुरहानपुर में बकरों को देखने के लिए लग रही भीड़ | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
16 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2022, 10:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कभी बकरे को दूध देते हुए देखा है? नहीं ना! लेकिन अब ऐसा हो रहा है, बकरे भी खूब दूध दे रहे हैं. ये हो रहा है मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) में. एमपी के बुरहानपुर जिले के एक फॉर्म हाउस में सैकड़ों लोगों की भीड़ हर रोज लग रही है. भीड़ जुटती है, उन चार बकरों को देखने के लिए, जो हर रोज उसी तरह दूध देते हैं, जैसे एक बकरी देती है.

बकरों की कीमत लाखों में

आजतक से जुड़े अशोक सोनी की रिपोर्ट के मुताबिक बुरहानपुर जिले में पेशे से इंजीनियर रहे तुषार अब 'सिर ताज' नाम का फॉर्म हाउस चलाते हैं. उनके फॉर्म हाउस में सैंकड़ों बकरियां और बकरे हैं. फॉर्म हाउस में पंजाब, अहमदाबाद, राजस्थान, जयपुर, हैदराबाद, और चंबल नस्ल के बकरे पाले जा रहे हैं. उन्हींं बकरों में चार ऐसे भी हैं, जो बकरियों की तरह दूध देते हैं. ये चारों ही राजस्थानी नस्ल के बकरे हैं. तुषार के मुताबिक राजस्थानी नस्ल के इन बकरों की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर चार लाख रुपए तक है.

Image embed
फोटो: आजतक

आजतक से बातचीत में तुषार आगे बताते हैं कि अमूमन बकरों का शरीर बड़ा होता है, दूर से देखने पर ही बकरी से अलग दिखते हैं. लेकिन, इन चारों बकरों की शारीरिक बनावट अन्य बकरों से थोड़ी अलग है. ये भारी-भरकम तो हैं, लेकिन काफी हद तक इनकी बनावट बकरियों जैसी है. फॉर्म हाउस में इन बकरों का खास ख्याल रखा जाता है. बकरों को अच्छी डाइट दी जाती है. तुषार के मुताबिक उनके फॉर्म हाउस के ये बकरे पूरे क्षेत्र में फेमस हो गए हैं, दूर-दूर से लोग आते हैं और यही कहते हैं कि दूध देने वाले बकरों को दिखाओ.

आखिर बकरे दूध देते कैसे हैं?

बकरे दूध देते हैं, ये बात सुनकर पहले तो हैरानी होती है, फिर एक सवाल दिमाग में उठता है कि आखिर ये संभव कैसे होता है? यानी बकरे दूध देते कैसे हैं? आजतक से जुड़े अशोक सोनी के मुताबिक बकरों के गुप्तांग पर बकरियों की तरह दो थन हैं. और इन्हीं थनों से बकरे हर रोज 250 ग्राम दूध देते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हो रहे इस चमत्कार को लेकर जानवरों के डॉक्टर का कहना है कि ये कोई हैरानी की बात नहीं है, कई बार हार्मोनल चेंज के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं.

वीडियो: मध्य प्रदेश में टीचर ने बच्चियों की कॉपी में आई लव यू लिखा, फिर हुआ बवाल

Advertisement

Advertisement

()