अक्षय कुमार को 'खिलाड़ी. में किसने हिट कराया अब्बास-मस्तान ने, 'काजोल' को बाजीगरमें किसने हिट कराया? अब्बास-मस्तान ने. शिल्पा शेट्टी को फिल्मों में कौन लाया?अब्बास मस्तान. अच्छा वो छोड़ो, बिपाशा बासु को फिल्मों में कौन लाया? वो भी हटाओ.कपिल शर्मा ने पहली फिल्म किसकी की थी? अब्बास मस्तान की. अब अब्बास-मस्तान एक नयालड़का लाए हैं. लड़के का नाम मुस्तफा है. मुस्तफा बाहर का लड़का नहीं अब्बास बर्मावालाके बेटे हैं. फिल्म 24 मार्च को आनी है. इसका टीजर आ गया है. साक्षात भाई सलमान खानने इस टीजर को शेयर किया है. कियारा आडवाणी भी हैं फिल्म में. टीजर शुरू होता है तोहरी-भरी पहाड़ियों से, बर्फीले रास्तों, पुराने चर्चों से शुरू होकर बड़े बांधों परगुलाबी कार टेंढका कर घाम लेने के एरियल शॉटों तक जाता है. कार का नंबर है. HP 01AM 1009. लड़का-लड़की चार-दफा हाथ फैलाते हैं. जिसके चलते ये लव स्टोरी क्लासिक घोषितकर दी गई है. ट्रेलारानुसार इस क्लासिक लव स्टोरी में एक क्लासिक ट्विस्ट आता है.सुंदर गुलाबी कार की जगह फनफनाती कारें दिखती हैं, रेसिंग कार्स. चूंकि ट्विस्ट आताहै तो लोग मरते भी हैं, मरने के लिए बिल्डिंगों से नीचे फेंके जाते हैं. जैसा रेसमें हुआ था, बाजीगर में हुआ था. और आपको बस Boardroom meeting suggestion वाले मीमकी याद आ जाती है. स्विस आर्मी का चक्कू, उससे अपना ही अंगूठा काटा जाता है. औरअहो! खून तब भी नहीं निकलता. एक्सीडेंट होते हैं, भले गाड़ी छुआई भी न हो. शेषसूं-शां होता है, जिसमें ब्लास्ट-बुलेट- बाइक और कारों का नैसर्गिक रूप से उड़नाशामिल है. हीरो जो है, उसे बस यूं समझिए कि बहुत लुका-मंदा रखा गया है. इतना ज्यादाकि डेढ़ मिनट के टीजर में डेढ़ सेकंड से ज्यादा कहीं दिखता ही नहीं. अंत में एक स्वरगूंजता है, मैं ब्रेक पर पैर नहीं रखता क्योंकि मुझे मौत से डर नहीं लगता. आपकोलगेगा कि पॉल वाकर के किसी डायलॉग की पैरोडी हिमेश रेशमिया जी बोल गए हैं.https://youtu.be/Ayym-GOFYAc--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें अनिल कपूर के बेटे की बात पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत को insecure करनेवाली है इतिहास में आज से पहले इतना साइंटिफिक गाना नहीं बना