The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lucknow Scorpio drags family traveling on scooty for 100 meters all die

मां-बाप और दो बच्चों की मौत, स्कॉर्पियो ने टक्कर मार स्कूटी को घसीटा!

100 मीटर तक घिसटते रहे मां-बाप और बच्चे.

Advertisement
Scorpio drags family traveling on scooty for 100 meters in Lucknow
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार और स्कूटी (फोटो: इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
31 मई 2023 (अपडेटेड: 31 मई 2023, 09:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चों कों स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉर्पियो कार सवार ने स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटा. हादसे में दंपति और दोनों बच्चों की मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला लखनऊ के अलीगंज स्थित गुलाचीन मंदिर के पास का है. जहां 30 और 31 मई की दरमियानी रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो कार सवार ने स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटा और अंत में कार एक खंभे से जा टकराई.

घटना की जानकारी मिलते ही विकास नगर थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने स्कूटी में फंसे दंपति और दो बच्चों को निकाला. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दंपति और बच्चों को KGMU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, DCP नॉर्थ जोन कासिम अब्दी ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी ने नंबर के आधार पर चारों मृतकों के बारे में पता लगाने की कोशिश की. मृतक स्कूटी चालक की शिनाख्त सीतापुर निवासी राम सिंह के तौर पर हुई. अन्य मृतकों में राम सिंह की पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं.

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हादसा हुआ था

इससे पहले, 19 मई के दिन लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसा में एक कार ट्रक में जा घुसी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के परखच्चे उड़ गए थे. हादसे में मरने वालों में ढाई साल की बच्ची भी शामिल थी.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ था, जब परिवार लखनऊ के दुबग्गा में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था. तभी रास्ते में चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया और स्पीड में आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी. जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वीडियो: साक्षी की हत्या के बाद शव को एंबुलेंस में रखने वाले ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()