भारी बारिश से पानी-पानी हुआ लखनऊ, विधानसभा, नगर निगम ऑफिस तक नहीं बचे, और सरकार...
समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने विधानसभा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है.

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. लेकिन क्या दिल्ली, क्या मुंबई और क्या लखनऊ, हर शहर का एक जैसा हाल है. जलभराव की स्थिति से इन शहरों में लोग बेहाल हैं. अब लखनऊ से जो तस्वीरें आई हैं उससे राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे हैं. भारी बारिश से पूरा शहर डूबा हुआ है. यहां तक कि विधानसभा के भीतर पानी भर गया. और ये तब हुआ, जब विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी. विधानसभा परिसर की जो तस्वीरें आईं हैं, उसमें लोग बाल्टी, वाइपर और मशीनों के जरिये पानी बाहर निकालते दिख रहे हैं.
सिर्फ विधानसभा ही नहीं, लखनऊ नगर निगम के ऑफिस में भारी जलजमाव हुआ है. तस्वीरों में लोग अपने कपड़े घुटनों की तरफ खींच कर चल रहे हैं. नगर निगम ऑफिस की छत से पानी लीक होता दिख रहा है. ऑफिस के अलावा निगम की पार्किंग में पानी लबालब भरा है.
नगर निगम और विधानसभा के अलावा शहर के पॉश इलाके में पानी भरा हुआ है. लोग घुटनों तक पानी में डूबे नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में लोगों की गाड़ियां भी डूबी दिख रही हैं.
विपक्ष ने सरकार को बुरा घेर लियाकांग्रेस और समाजवादी पार्टी राजधानी लखनऊ के इस हाल पर सरकार को घेर रही है. यूपी कांग्रेस ने लिखा है कि नगर निगम के ऊपर शहर को जलभराव से बचाने की जिम्मेदारी है. मगर, अफसोस! ये बेचारे खुद उसका शिकार हो गए हैं. अब ये पहले अपना इंतजाम कर लें फिर बाकी शहर के बारे में सोचेंगे.
वहीं समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भाजपा सरकार में मात्र 30 मिनट की बारिश में लखनऊ के पॉश एरिया, यहां तक कि विधानसभा में पानी घुस गया. पार्टी का दावा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को गेट नंबर 7 के बजाय आपात स्थिति में गेट नंबर 1 से बाहर निकाला गया. पार्टी ने लिखा है कि वीडियो में आप सीएम को जाते देख सकते हैं, जरा सीएम योगी का चेहरा देखिए और बताइए कि क्या सीएम योगी चेहरे पर अपने शासनकाल की इस कुव्यवस्था भ्रष्टाचार पर शर्म है?
समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव ने विधानसभा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,
जाहिर सी बात है, नालों की सफाई का जिम्मा नगर निगम के भरोसे है. और जब नगर निगम की बिल्डिंग में पानी भरने लगेंगे तो सवाल उठेंगे ही. हालांकि, जलभराव और विधानसभा में पानी घुसने पर अब तक सरकार का कोई जवाब नहीं आया है.
वीडियो: Rau's IAS कोचिंग हादसे पर यूपीएससी अभ्यर्थी ने कोचिंग सेंटर्स का काला सच बता दिया

.webp?width=60)

