The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lucknow: Boy pushes girl from roof, family accuses him of forced religious conversion

धर्म बदलने का दबाव बनाया, लड़की भागी तो छत से धक्का दे मार डाला, लखनऊ के लड़के पर आरोप

घरवालों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है.

Advertisement
Boy pushes girl from roof, girl dies later
लड़की के परिजनों ने सूफियान पर लगाए छत से फेंकने के आरोप. (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
16 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2022, 06:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक लड़के पर एक नाबालिग लड़की की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि उसने लड़की को छत से धक्का दे दिया. लड़की के परिवार वालों ने सूफियान नाम के युवक पर ये आरोप लगाया है. सूफियान पर लड़की के परिवार की तरफ से ये भी आरोप लगाया गया कि वो लड़की पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाता था. इस मामले की जांच के लिए लखनऊ पुलिस ने 5 टीमों का गठन कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला लखनऊ के दुबग्गा इलाके का है. इलाके में रहने वाले सूफियान पर एक नाबालिग लड़की को छत से नीचे धकेलने का आरोप लगा है. छत से गिरने के बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. लड़की के परिवार वालों ने सूफियान पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मां ने कहा,

Image embed

‘पिछले डेढ़ साल से पड़ा था पीछे’

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया ने कहा कि नाबालिग लड़की और आरोपी सूफियान पड़ोस में ही रहते थे. पिछले डेढ़ साल से सूफियान लड़की से दोस्ती करने के चक्कर में था. दोनों के परिवारों को उनके बारे में जानकारी थी. सूफियान ने लड़की को एक मोबाइल फोन भी दिया था. ये सब पता चलने पर लड़की के घरवाले सूफियान के घर भी गए थे.

पीयूष ने आगे कहा कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद लड़की छत की तरफ भागी थी और सूफियान ने उसका पीछा कर लिया. इसके कुछ ही देर बाद लड़की के नीचे गिरने और चीखने की आवाज़ सुनाई दी. लड़की को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. इस दौरान सुफियान भी वहां मौजूद था. लेकिन बाद में वो फरार हो गया. सूफियान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पांच टीमें लगाई हैं.

लड़की के घरवालों ने मांग की है कि सूफियान को फांसी की सजा दी जाए और परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए. मामले में पुलिस ने हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. लखनऊ पुलिस ने कहा है कि परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. 

वीडियो- तिहाड़ जेल में कैदी ने निगले चार मोबाइल फ़ोन, फिर बहुत बड़ी दिक्कत हो गई

Advertisement

Advertisement

()