फोटो मिसिंग है पर काली को खोजना है
पर ये बताइए कि गली में फुल स्पीड पर भागते कुत्ते को हम पहचानेंगे कैसे?
Advertisement

फोटो - thelallantop
आवश्यक सूचना
काले रंग की देशी नस्ल की कुतिया की तलाश है. कुतिया का नाम काली है. चौदह साल की है , एक कान कटा है. मुंह के पास हल्के सफेद बाल हैं, जैसा कि हर दूसरे कुत्ते के मुंह के पास होते हैं. पर ये अलग है काहे कि गर्दन के नीचे थोड़ी सी सफेद है. इस कुतिया को खोजना है जो खोजेगा 10 हजार ले जाएगा.
ये ऐड है. गुमशुदा की तलाश टाइप्स. इस ऐड में सबसे अच्छा पता क्या है? एक तो ये इंसान नहीं कुत्ते को खोज रहा है. माने जिस दौर में इंसान कुत्ते की मौत मर रहा है. किसी को फर्क नहीं पड़ता किसी की मौत से, उस टाइम पर ये एक कुत्ते के लिए इतना परेशान हैं कि ऐड छपा रहे हैं.
जब देश में स्वदेशी-स्वदेशी का बोलबाला है. विदेशी कपड़ों की होली जलना बस बाकी है. उस वक़्त ये ऐड आया है, देशी कुतिया को खोजने वाला. मने सीधे समझ लीजिए. पामेरियन- बुलडॉग का मोह छोड़ दीजिए. जनता स्वदेशी को स्वीकार चुकी है. जनता स्वदेशी को खोज रही है.
आप कहेंगे हम खखोर रहे हैं. पर आपने एक चीज न देखी होगी.ऐड में सब है. बस एक चीज मिसिंग है. कुत्ते की तस्वीर. आप 10 हजार देने को रेडीपरेडी हो. शहर भर में पोस्टर भी लगवा दिए पर बिना कुत्ते की फोटो के? आदमी पहचानेगा कैसे. आपको पता है गली का कुत्ता भी दम छोड़कर एक बार भागे तो चाहे तो 50 किलोमीटर फी घंटे की स्पीड से भाग सकता है. फिर कैसे खोज लेंगे, गले के पास वाला सफेद निशान और कैसे जान जाएंगे ये काली है? और फोटो लगी भी होती तो कैसे जान लेते कि कुत्ता यही है. सब तो एक जैसे दीखते हैं.
पर हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं. खासतौर पर इस इश्तहार की. जो दिखाता है फोटो नहीं है तो क्या आपकी भावना क्या है. कुत्ते को खोजने की कोशिश तो की. किसी भाई-बहन को इनकी काली मिले तो पहुंचा दें. और 10 हजार का इनाम न लें तो लल्लन को अच्छा लगेगा.

.webp?width=60)

