कर्नाटक में मेंगलुरु है. उससे तिक्खा लगभग 50 किलोमीटर जाओ, पुत्तुर है. वहां हैमहालिंगेश्वर मंदिर. रथ यात्रा टाइप्स आयोजन होता है वहां पर. हर साल 17 अप्रैल को.उसके लिए चिट्ठी-पत्री छपी. अब जो पीली चिट्ठी छपी उसमें डिप्टी कमिश्नर का नाम भीआया. ए बी इब्राहिम नाम है. और जाहिर है इब्राहिम हिंदू तो नहिंन हैं. पुत्तुर कीजो MLA हैं. उनको दिक्कत हो गई इस बात से. प्रेस मीटिंग बुलाई. कहा कोई नॉन- हिंदूहुआ तो उसका नाम कैसे आ सकता है मंदिर के कार्ड पर? हिंदू रिलीजियस इंडोमेंस एक्टका हवाला दिया और बताया मंदिर के बुलावों में गैर- हिंदुओं का नाम नहीं लिखा जासकता. उनने ये भी कहा कि इस मुद्दे को वो सीरियसली लेंगी. और ये पक्का करेंगी किइब्राहिम का नाम कार्ड से हट जाए. और जो न हटा तो वो खुद के खर्चे पर दूसरा कार्डछ्पवाएंगी. इब्राहिम बोले देखो. हम बात करेंगे और मैटर सुलझा लेंगे. सब काम सलीकेसे ही हुए हैं, और कोई नियम नहीं टूटा है. इससे पहले कि आप बीजेपी वालों को कोसें.ये जानकर दुखी हो लीजिए कि MLA कांग्रेस की हैं, वैसे ज्यादा दुखी भी मत होइए, पहलेबीजेपी में ही थीं ;)