'2024 में मैंने बहुत कुछ किया, पति की अचीवमेंट जीरो', CEO के पोस्ट पर छिड़ी बहस
एक अमेरिकी कंपनी की CEO Stacey Champagne की LinkedIn Post पर बड़ी बहस छिड़ गई. उनके पति Jesse Sciuto ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया. बाद में स्टेसी ने इस बातचीत की असली वजह बताई.
.webp?width=210)
अमेरिका की एक साइबरसिक्योरिटी कंपनी की फाउंडर और CEO स्टेसी शैम्पेन (Stacey Champagne) ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. पोस्ट में उन्होंने बताया कि बीते साल यानी 2024 में उन्होंने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल कीं. लेकिन साथ में ये भी लिख दिया कि उनके पति जेसी सियुटो ने कुछ नहीं किया, उनकी कुछ उपलब्धियां नहीं थीं. स्टेसी ने पति ने के लिए ‘जीरो अचीवमेंट’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो कई लोगों को पसंद नहीं आया. हालांकि कई लोगों ने CEO की बात को समझाने की कोशिश भी की है.
स्टेसी शैम्पेन ने पोस्ट में सवाल उठाया कि कोई शख्स बिना किसी उपलब्धि के कैसे संतुष्ट रह सकता है. इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसके बाद उनके पति जेसी ने भी खुद आगे आकर इसका स्पष्टीकरण दिया है.
पोस्ट में क्या लिखा था?लिंक्डइन पर स्टेसी ने लिखा,
इसे भी पढ़ें - सैफ अली खान पर अटैक के बाद करीना कपूर का पहला बयान
सोशल मीडिया पर रिएक्शनस्टेसी की पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसे उनके पति के ‘प्रयासों की अनदेखी’ बताया, जबकि कुछ ने इसे ‘सामाजिक दबावों पर एक ईमानदार विचार’ माना. एक यूजर ने लिखा,
वहीं एक यूजर ने पोस्ट पर सवाल उठाए और लिखा,
स्टेसी के पोस्ट पर लगातार आ रहे रिएक्शन्स के मद्देनजर उनके पति जेसी सियुटो का भी जवाब आया. इसी बहाने पता चला कि वो अमेरिकी नेवी में संचार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. जेसी ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया,
सियुटो ने आगे लिखा,
कैसे शुरु हुई थी बातचीत?इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मामला बढ़ता देख स्टेसी ने इस पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि किसी ने यह नहीं पूछा कि यह बातचीत कैसे शुरू हुई. मैं हमारे परिवार और दोस्तों के लिए ‘साल का रिव्यू’ नोट लिख रही थी. इस दौरान मैंने अपने पति से पूछा कि क्या उनके पास कोई ऐसी चीज है जिसे वे हाइलाइट करना चाहेंगे. उन्होंने कहा ‘नहीं’. बदले में मैने कुछ उपलब्धियों के उदाहरण भी दिए, लेकिन जवाब फिर भी 'नहीं' था.
स्टेसी ने लिखा, “यह किसी अचानक हुए डिनर की बातचीत नहीं थी, जहां मैंने गुस्से में अपने पति को आलसी मानते हुए नाराजगी जाहिर की हो. जो लोग ऐसा मान रहे हैं, वे अपनी सोच पर दोबारा विचार करें.”
क्या है ये ‘जेन लेवल’?कैब्रिज डिक्शनरी की वेबसाइट के मुताबिक ‘जेन’ का मतलब है, आरामदायक और उन चीजों की चिंता न करना जिन्हें आप बदल नहीं सकते है. जेसी के संदर्भ में इसे ऐसे समझ सकते हैं कि स्यूटो बिना किसी सर्टिफिकेट, अवॉर्ड या प्रमोशन के भी अपने जीवन में संतुष्ट और शांत थे.
वीडियो: हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर युवती से गैंगरेप का आरोप

.webp?width=60)

