सैफ अली खान पर अटैक के बाद करीना कपूर का पहला बयान
15-16 जनवरी की दरम्यानी रात चाकू लेकर घुसे एक शख्स ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया. इस हमले में सैफ को छह जगह चोटें आई हैं. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सर्जरी होने के बाद अब अभिनेता को ‘खतरे से बाहर’ बताया जा रहा है.
.webp?width=210)
अभिनेत्री करीना कपूर ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पहला बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इसमें करीना कपूर ने लोगों और मीडिया से मिले समर्थन का आभार जताया है. साथ ही अपील की है कि इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को परेशान ना किया जाए और फिजूल की अटकलबाजी ना लगाई जाए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात चाकू लेकर घुसे एक शख्स ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया. इस हमले में सैफ को छह जगह चोटें आई हैं. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सर्जरी होने के बाद अब अभिनेता को ‘खतरे से बाहर’ बताया जा रहा है.
देर शाम को सैफ अली खान की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी बयान जारी किया. इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा,
इससे पहले सैफ अली खान पर अटैक करने वाले शख्स की एक तस्वीर सामने आई. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में ये शख्स सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान के घर पर चोरी और हमला करने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर हो सकता है. पुलिस का मानना है कि कोई शातिर और पुराना आरोपी ही ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है.
वीडियो: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, बांद्रा के घर और पटौदी पैलेस की पूरी कहानी!

.webp?width=60)

