कोई बचना नहीं चाहिए, घेर के पूरा काम तमाम कर दो
भोपाल एनकाउंटर का ऑडियो लीक सुनिए कंट्रोल रूम से क्या हुई बातचीत.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अब भोपाल एनकाउंटर का ऑडियो लीक हुआ. इस लीक्ड ऑडियो में आतंकियों को घेरकर मारने की बात की जा रही है. कंट्रोल रूम और एनकाउंटर टीम के बीच बातचीत हो रही है. इस ऑडियो में भोपाल सेंट्रल जेल से आठों मारे गए संदिग्धों को घेरकर मारने की बात की जा रही है. ऑडियो में कहा है कि कोई बचना नहीं चाहिए. तमाम पुलिस पार्टियां इसमें अपनी लोकेशन बता रहीं थीं, बताया जा रहा था कि कौन सी पुलिस पार्टी किस ओर है. आपस में हिदायतें ली-दी जा रही थीं.
इस ऑडियो में पीछे नहीं हटना और घेर कर काम तमाम करने की बात है. थोड़ी देर बाद से फायरिंग शुरू होने की बात आती है. प्रॉपर पोजीशन लेकर एक्शन लेने के निर्देश भी आ रहे थे. ऑडियो में ये बात भी कही जा रही थी कि जेल तोड़कर भागे कैदियों की तरफ से भी फायरिंग हो रही थी. कंट्रोल रूम से कहा जा रहा था वो फायर कर रहे हैं तो जवाब दें. पोजीशन लें और क्रॉस फायरिंग में न फंसे.
बीच में पांच के मरने की बात भी है. साथ ही कहा जा रहा है तीन बचे है. इस बीच एंबुलेंस भी मंगाई जाती है, जो पहले ही भेज दी गई थी. एक पुलिसवाले की आवाज आती है, बच गए तो फिर से सेवा करनी पड़ेगी गुलामी करनी पड़ेगी. इलाज कराने में कितना खर्च होता है. ऊपर चढ़े पुलिस वाले फायरिंग बंद कर देते हैं. पर ऊपर आने के लिए मना किया जाता है. पुलिस वालों की आवाज आती है, एक को तो ज़िंदा रखना चाहिए जरुरी है. उधर से भी फायर हो रहा था. साथ में सुनाई देता है, हथियार भी मिल गए थे उन्हें.
फिर अनाउंसमेंट होता है. डीएसपी क्राइम बताते हैं. एनकाउंटर सफल हुआ. आठों मारे गए. सारे फायरिंग बंद कर दें, वो घिरे हुए हैं. बीच में पड़े हैं. बाकी की टीम चारों ओर घेराबंदी कर दें. सर्च ऑपरेशन और वेरीफिकेेशन की जरूरत है. लेकिन एक बात ये ध्यान देने लायक है कि डीएसपी क्राइम के एनकाउंटर सफल कहने के बाद भी बार-बार फायरिंग हो रही थी. जिसे बंद करने के लिए कहा जा रहा था.
https://www.youtube.com/watch?v=UfSGkhBXWwM

.webp?width=60)

