वीडियो : 15 गोली खाने से पहले शहीद औरंगजेब ने आतंकियों से क्या कहा?
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Advertisement

औरंगजेब खान की आखिरी फोटो जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई.
Quick AI Highlights
Click here to view more
14 जून की शाम आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवान औरंगजेब खान की हत्या कर दी थी. अब आतंकवादियों ने औरंगजेब की हत्या से पहले का एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में आतंकी औरंगजेब से सवाल कर रहा है. औरंगजेब सवालों के जवाब दे रहे हैं.
वीडियो का ट्रांसक्रिप्शन ऐसे है.
आतंकी- नाम क्या है तेरा?
जवान- औरंगजेब.
आतंकी- बाप का नाम क्या है?
जवान- मोहम्मद हनीफ.
आतंकी- किधर रहते हो?
जवान- पुंछ रहता हूं.
आतंकी- ड्यूटी किधर है?
जवान- शादीमार्ग कैंप, पुलवामा.
आतंकी- किसके साथ, शुक्ला के साथ घूमता है तू?
जवान- हां, मेजर शुक्ला के साथ.
आतंकी- क्या ड्यूटी है तेरी?
जवान- सिपाही, रायफलमैन जो पोस्ट पर ड्यूटी देता है.
आतंकी- शुक्ला का गार्ड भी तू ही है?
जवान- हां.
आतंकी- उसके साथ सेना में तू ही जाता है?
जवान- हां.
आतंकी- मोहम्मद भाई (किसी आतंकी का नाम) के एनकाउंटर में तू ही था?
जवान- कौन वसीम? (पूछते हुए)
आतंकी- हां, मोहम्मद वसीम, तलहा.
जवान- हां, मैं ही था.
इसके बाद वीडियो में एक कट है. फिर आगे वीडियो चलता है.
आतंकी- तो तलहा लोगों का एनकाउंटर तूने किया है?
जवान- हां.
आतंकी- उनकी लाश को तूने ही बिगाड़ा था, जिस्म को?
जवान- नहीं.
आतंकी- तो किसने किया?
जवान- मेरे हाथ में लग गई थी इसलिए मैं वहां नहीं गया था.
आतंकी- क्या हो गया था.
जवान- मेरे हाथ का अंगूठा टूट गया था.
आतंकी- उनकी लाश को खराब किसने किया?
जवान- वो फायरिंग में हुआ था.
आतंकी- वो फायरिंग का तो नहीं लग रहा था.
जवान- नहीं, वो फायरिंग में ही हुआ है. वो फायर से ही हुआ है.
ये भी पढ़ें- आतंकवादियों ने अपहरण करके क्यों मार डाला सेना के जवान औरंगजेब को? शहीद औरंगजेब के पिता ने कहा, मोदी 72 घंटे में बदला लें, वरना हम लेंगे ईद से ठीक पहले आतंकवादियों ने श्रीनगर में घिनौना खेल खेला है इस बाप ने बेटी के साथ जो किया उससे वाकई लगता है ‘इस्लाम खतरे में है’ ‘परमाणु संपन्न’ पाकिस्तान जाने पर एक भारतीय पत्रकार के साथ ऐसा सलूक हुआ था वीडियो-जब परमाणु परीक्षण के बाद पूर्व रक्षामंत्री मुलायम नए रक्षामंत्री फर्नांडिस के सामने पड़ गए थे
करीब एक मिनट के इस वीडियो में औरंगजेब आतंकी के सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं. उन्हें देखकर लगता है कि अपहरण के बाद उनसे मारपीट की गई है. लेकिन औरंगजेब इस वीडियो में एकदम निडर नजर आ रहे हैं. वीडियो में जिन मेजर शुक्ला की बात की गई है, उनकी टीम जनवरी से अब तक सद्दाम पेंढ़र, समीर टाइगर समेत 29 आतंकियों का एनकाउंटर कर चुकी है. औरंगजेब मेजर शुक्ला के पर्सनल गार्ड थे. ईद मनाने के लिए घर निकले औरंगजेब का शव ईद के दिन उनके घर पहुंचा. औरंगजेब का 16 जून को अंतिम संस्कार कर दिया गया. ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.#Aurangzeb last video whr he stood firm till the end to d idea of India.He ws calm&dn't flinch to accept his invlmnt in encounters.He dnt try2save his life or lie.Terrorists killed him bt they hv given us a Kashmiri hero who is more Indian than any of us.He'll inspire generations pic.twitter.com/CHntd2ZWMe
— Swapnil Pandey (@swapy6) June 16, 2018
ये भी पढ़ें- आतंकवादियों ने अपहरण करके क्यों मार डाला सेना के जवान औरंगजेब को? शहीद औरंगजेब के पिता ने कहा, मोदी 72 घंटे में बदला लें, वरना हम लेंगे ईद से ठीक पहले आतंकवादियों ने श्रीनगर में घिनौना खेल खेला है इस बाप ने बेटी के साथ जो किया उससे वाकई लगता है ‘इस्लाम खतरे में है’ ‘परमाणु संपन्न’ पाकिस्तान जाने पर एक भारतीय पत्रकार के साथ ऐसा सलूक हुआ था वीडियो-जब परमाणु परीक्षण के बाद पूर्व रक्षामंत्री मुलायम नए रक्षामंत्री फर्नांडिस के सामने पड़ गए थे

