विगत एक साल से विकट ढंग से इंटरनेट पर बमचक काट रही है एक वेबसाइट. विकीलीक्स तोहै नहीं, इत्ती तारीफ़ अपनी ही करेंगे. तो दी लल्लनटॉप को आपने साल भर के टाइम मेंखूब पढ़ा, सराहा, संभाला. पर हम सिर्फ ऑनलाइन थोड़े मिलते हैं. कभी लल्लनटॉप अड्डाजमाते हैं, कभी बंबई नगर में शो करते हैं. आपके पास तक पहुंचते हैं. गले में हाथडाल बतियाते भी हैं. ऐसा ही एक मौक़ा और आ पहुंचा है. सरपंच हैं न, सौरभ द्विवेदी.जयपुर लिट फेस्ट जा पहुंचे. 23 जनवरी को शाम 3:45 जेएलएफ में 'फ्रेंच लॉन' में पाएजाएंगे. आप उनको मृणाल पांडे, अनु सिंह चौधरी के साथ चर्चा करते पाएंगे. आधुनिकताएक खोज : A Search for Modernity नाम है सेशन का. पर सवाल ये कि हमारे आदमी कोपहचानेंगे कैसे? हमारा आदमी बड़ी सी किलनिया मुस्कान लिए घूमता आपको यूं भी मिलजाएगा. तो जानकारी पहुंची न? आप भी पहुंचेंगे? पहुंचिए, बैठिए, बतियाइए. मिलिए.सवाल कीजिए, सुझाव दीजिए. चाय पीजिए, चाय पिलाइए. लिट फेस्ट में भी टहलिए. दोस्तीबनी रहे :)--------------------------------------------------------------------------------जेएलएफ पहला दिन: संक्षेप ही तो समस्या है