The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kumar vishwas lallantop adda interview, will join politics again

राजनीति में दोबारा कदम रखेंगे? सवाल पर क्या बोले कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने लल्लनटॉप को अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बता दिया!

Advertisement
kumar vishwas join politics lallantop interview
कवि कुमार विश्वास ने लल्लनटॉप अड्डा में राजनीति पर भी बात की
pic
अभय शर्मा
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 06:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लल्लनटॉप अड्डा. 'दी लल्लनटॉप' का सालाना जलसा. इस बार 18, 19 और 20 नवंबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में लगा. साहित्य और फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी शख्सियतों ने शिरकत की. जलसे में कवि कुमार विश्वास भी आए. मंच पर उनसे बातचीत की लल्लनटॉप के सरपंच सौरभ द्विवेदी ने. इस बातचीत में कुमार विश्वास से पहला सवाल राजनीति को लेकर पूछा गया.

उनसे सवाल हुआ कि आपने लल्लनटॉप अड्डे पर कहा कि जिंदाबाद के नारे मत लगाओ, इस चक्कर में मेरे 7 साल बर्बाद हो गए. क्या कवि कुमार विश्वास को लगता है कि राजनीति का ये जीवन उनके लिए नहीं बना है या फिर अभी महज ये 14 साल का वनवास चल रहा है?

इस सवाल का जवाब देते हुए कुमार विश्वास ने कहा,

Image embed

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने आगे ये भी कहा कि वो भविष्य के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते. उनके मुताबिक हो सकता है किसी दिन लगे कि यही करना (राजनीति करना) जरूरी है, हो सकता है किसी दिन लगे की सामने वाला शासक ज्यादा अहंकारी हो गया है, तो बोतल से निकाला गया जिन्न, बोतल में वापस डालने के लिए राजनीति में उतरना पड़ जाए.

वीडियो देखें : कुमार विश्वास ने राम और धार्मिक कट्टरता पर क्या कह माहौल बना दिया?

Advertisement

Advertisement

()