The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kullu himachal Massive landslide, Buildings collapse in Anni market area, video

कुल्लू में लगातार बारिश से भारी तबाही, 26 सेकेंड में ढह गईं सात बड़ी इमारतें, कैसे बची लोगों की जान?

Himachal Pradesh के Kullu से तबाही का Video आया सामने

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2023, 02:31 PM IST)
kullu himachal building collapse
कुल्लू में इमारतों को बहुत नुकसान हुआ है | फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से भारी तबाही हुई है. अब कुल्लू में इमारतों को बड़ा नुकसान होने की जानकारी आई है. कुल्लू में गुरुवार, 24 अगस्त को बारी बारिश के चलते कई बहुमंजिला इमारतें गिर गईं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक के बाद एक इमारतें गिरती नजर आ रही हैं (Himachal Kullu landslide video).

आजतक से जुड़े मनमिंदर अरोड़ा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो कुल्लू के अन्नी इलाके में स्थित एक बस स्टैंड के पास का है. यहां स्थित इमारतों को लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है. वीडियो में दिख रहा है कि यहां एक के बाद एक सात बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गईं. और इन्हें गिरने में महज 26 सेकेंड का टाइम लगा. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के चलते इन इमारतों में दरारें आ गई थीं. इस वजह से तीन दिन पहले ही इन्हें खाली कराया गया था. अभी भी कई इमारतों पर खतरा बना हुआ है.

तबाही के इस वीडियो को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शेयर किया है. उनके मुताबिक ध्यान देने वाली बात ये है कि प्रशासन ने खतरे वाली इमारतों की पहचान कर उन्हें पहले ही खाली करा लिया था. 

शिमला में 122 साल का रिकॉर्ड टूटा

मनमिंदर अरोड़ा के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश से हालात बेहद खराब हैं. यहां इस मानसून सीजन में 2017 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. इससे शिमला में 122 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. हिमाचल के मंडी, शिमला और सोलन में पिछले 24 घंटे में बादल फटने की 4 घटनाएं हुई हैं. राज्य में एक दिन में 11 लोगों ने बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवा दी. इनमें से तीन की मौत शिमला में और आठ की मौत मंडी में हुई है.

ये भी देखें:- हिमाचल से आ रही हैं बाढ़ की डराने वाली तस्वीरें

तीन नेशनल हाइवे बंद, 300 से ज्यादा की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान करीब दो दर्जन वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं के चलते शिमला में कई सड़कों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है. जिले के कई घरों को खाली करा लिया गया है. शिमला के आलावा हिमाचल के हमीरपुर, मंडी और सोलन में भी कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं. इस वजह से राज्य में तीन नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं. राज्य में अब तक बारिश और लैंडस्लाइड के चलते अब तक 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. 10 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है. इतना ही नहीं राज्य में करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें: - 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: हिमाचल में बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही का जिम्मेदार कौन?

Advertisement

Advertisement

()