The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kolkata Mens Cricket World Cup ticket black marketing sourav ganguly brother summoned by police

IND vs SA मैच से पहले टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग, कोलकाता पुलिस ने सौरव गांगुली के भाई को समन किया

पुलिस का कहना है कि 900 रुपए के टिकट को 8 हजार रुपए में बेचा जा रहा है.

Advertisement
pic
3 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2023, 01:34 PM IST)
 sourav ganguly brother summoned by police
टिकटों की कालाबाज़ारी के आरोप में 16 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है (फ़ोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कोलकाता पुलिस ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गंगोपाध्याय को वर्ल्ड कप टिकटों की कालाबाजारी मामले में समन भेजा है. स्नेहाशीष BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई भी हैं. कोलकाता पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के भीतर पेश होने को कहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ टिकटों की कालाबाज़ारी के आरोप में 3 नवंबर तक सात मामले दर्ज किए हैं और 16 लोगों को गिरफ़्तार किया है. स्नेहाशीष को नोटिस 2 नवंबर को भेजा गया. 

इंडियन एक्सप्रेस की संवाददाता स्वीटी कुमारी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस मामले में 2 नवंबर को कोलकाता पुलिस अधिकारियों ने BookMyShow को भी समन भेजा था. BookMyShow मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसल (ICC) का आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर है. पुलिस का कहना है कि 5 नवंबर को ईडन गार्डन्स में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के लिए 1 नवंबर से छापेमारी चल रही है. इसी के चलते पुलिस ने अभी तक 94 टिकट जब्त किए हैं. पुलिस का कहना है कि 900 रुपए के टिकट को 8 हजार रुपए में बेचा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: इस बार सिर्फ ऑनलाइन टिकट से ही मिल जाएगी वर्ल्ड कैप मैच में एंट्री? जय शाह ने बता दिया है

रिपोर्ट के मुताबिक़, एक क्रिकेट फ़ैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. फ़ैन का आरोप था कि इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच के 900 रुपए के टिकट 8 हजार रुपये में बेचे जा रहे हैं. पुलिस ने इस आरोप में सुभ्रदीप भट्टाचार्य, सुमन सरदार और संदीपन लाहा नाम के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया. पुलिस को आरोपियों के पास से कुल 17 टिकट बरामद हुए.

इस घटना के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल और BookMyShow के आरोपियों और अधिकारियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज हुआ. उन पर IPC और पश्चिम बंगाल कालाबाजारी एक्ट की धाराओं के तहत नेताजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. 2 नवंबर को पुलिस ने 21 साल के हर्ष गुप्ता और हर्षित अग्रवाल को गिरफ़्तार किया. पुलिस ने दोनों के पास से आठ टिकट और दो मोबाइल फोन जब्त किए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को एक और क्रिकेट फ़ैन की शिकायत मिली. उसका आरोप था कि उसने 5 नवंबर के मैच के लिए 25,161 रुपए में viagogo.com नाम की वेबसाइट से तीन टिकट बुक किए थे, लेकिन उसे टिकट डिलिवर नहीं किए गए. फ़ैन ने आगे आरोप लगाया गया कि बुकिंग के दौरान, एक आरोपी अग्रवाल ने उसे फ़ोन किया था, बुकिंग प्रोसेस समझाने के लिए. पुलिस ने गुप्ता, अग्रवाल और वेबसाइट के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया. फिर आरोपी के बयान के आधार पर, पुलिस ने सलमान अली, इस्लामुल होदा उर्फ ​​​​टिंकू और हेमल शाह नाम के आरोपियों को गिरफ़्तार किया.

जानकारी के मुताबिक़, साइबर पुलिस स्टेशन में भी एक मामला दर्ज किया गया है. एक व्यक्ति का आरोप था कि किसी ने खुद को CAB का आधिकारिक टिकट सेलर बताकर उससे 94,000 रुपए का भुगतान करवाया है. फेसबुक पर आरोपी का नाम रॉनी घोष दिखा रहा था. पुलिस को उसकी तलाश है. 

ये भी पढ़ें: World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट आए और गए, वेंकटेश प्रसाद ने फैंस के दिल की बात बोल दी

Advertisement

Advertisement

()