The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kerala BJP worker arrested for writing a Facebook post complaining waterlogging after CPM MLA calls the post derogatory

फेसबुक पर CPM विधायक से बस स्टैंड की शिकायत की तो केरल में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार हो गया

विधायक जी का टॉलरेंस लेवल कम जान पड़ता है.

Advertisement
pic
12 जून 2018 (अपडेटेड: 12 जून 2018, 04:02 PM IST)
Img The Lallantop
वीणा केरल की अरनमुला सीट से विधायक हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
केरल की एमएलए पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - मार्कसिस्ट (CPM) की एमएलए वीणा जॉर्ज के नाम 'बीजेपी एलंथुर' नाम के एक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया गया था. ये पोस्ट उनके इलाके अरनमुला के एक खस्ताहाल बस स्टैंड के बारे में था. इसके बाद एमएलए साहिबा ने पुलिस कंप्लेंट कर दी और उस पेज के एडमिन सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया!
मामला दरअसल थोड़ा पुराना है. 2 जून को बीजेपी एलंथुर नाम के पेज पर पथानामथिट्टा बस स्टैंड की फोटो पोस्ट की गई. इस फोटो में वहां पानी भरा नज़र आ रहा था. इस फोटो के साथ जो कैप्शन लिखा था वो थोड़ा व्यंगात्मक था,
प्रिय एमएलए मैडम ब्यूटी पार्लर और डिनर्स के बाद इस मसले पर भी कुछ ध्यान दे दीजिए. मैडम आपके पास घूमने-फिरने के लिए सरकारी गाड़ी है. उनके अलावा चर्च और मुथूट की गाड़ियां भी हैं. लेकिन वोटरों (बाकि जनता) के पास ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.
पथानामथिट्टा प्राइवेट बस स्टैंड की ये हालत हो गई है कि लोगों के लिए कहीं आना-जाना दिक्कत का सबब बन गया है.
पथानामथिट्टा प्राइवेट बस स्टैंड की ये हालत हो गई है कि लोगों के लिए कहीं आना-जाना दिक्कत का सबब बन गया है.

वीणा केरल की अरनमुला सीट से विधायक हैं. माने उस इलाके की विधायक, जिसके खस्ताहाल बसस्टैंड का ज़िक्र सूरज के पोस्ट में था. तो सूरज का व्यंग्य भी वीणा पर ही था. लेकिन विधायक साहिबा को उनका ह्यूमर पचा नहीं. उन्होंने सूरज की शिकायत पुलिस में कर दी. इसके बाद सूरज को आईपीसी की धारा 158C के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि बाद में उन्हें बेल पर रिलीज़ कर दिया गया. जैसे ही इस बात की खबर सोशल मीडिया में फैली, लोगों ने वीणा की आलोचना करनी शुरू कर दी.
इसके बाद विधायक साहिबा को उन्हें शांत कराने के लिए अपनी भाषा (मलयालम) में फेसबुक पोस्ट लिखना पड़ा, जिसमें उन्होंने अपने किए को सही बताया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सूरज को गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि वो सांप्रदायिक घृणा फैला रहे थे. वो उनकी विधायक के तौर पर नहीं, एक महिला के तौर सार्वजनिक रूप से बेइज़्ज़ती कर रहे थे. और एक महिला होने के नाते ऐसी चीज़ों को रोकना उनकी जिम्मेदारी है.
इसपर सूरज ने कहा था कि उनका वीणा से कोई निजी बैर नहीं है. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए वो ये पोस्ट नहीं हटाएंगे. हालांकि अब ये पोस्ट उस पेज पर नहीं है.


ये भी पढ़ें:
रेसिंग कार का सबसे बड़ा हादसा, जिसमें 84 लोगों की मौत हुई
4 लाख रुपयों से भरे ATM को चोरों ने काटा और जो निकला उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी
UNESCO ने जन गण मन को बेस्ट राष्ट्रगान घोषित करके तुरंत ही वापस ले लिया!
जब भैयूजी महाराज की दूसरी शादी के दिन एक महिला की FB पोस्ट ने हंगामा खड़ा कर दिया



वीडियो देखें: मध्य प्रदेश में लाखों फर्जी वोट, कांग्रेस-बीजेपी में से किसे जिताने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()