The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kerala BJP party office received a letter threatening the life of PM Modi

केरल में PM मोदी को जान से मारने की धमकी वाला लेटर मिला, पुलिस ने क्या बताया?

दो दिन बाद पीएम मोदी केरल जाने वाले हैं.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023, 09:12 PM IST)
letter threatening the life of PM Modi during his visit to Kerala
PM मोदी 24 और 25 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल हाई अलर्ट पर है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दौरे से पहले BJP के स्टेट ऑफिस को एक धमकी भरा खत मिला है. इस खत में कथित रूप से पीएम मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी दी गई है. केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने धमकी भरी चिट्ठी की जांच शुरू कर दी है. 

PM मोदी 24 और 25 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे. इस दौरान वे अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कोच्चि वाटर मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे.

आजतक से जुड़े शिबी की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में BJP के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने दावा किया कि एक हफ्ते पहले पार्टी ऑफिस को एक धमकी भरा खत मिला था. खत में PM मोदी को उनके केरल दौरे के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी. 

ये भी पढ़ें- केरल में ईसाइयों के धर्मगुरु ने कहा, BJP को सपोर्ट करेंगे, लेकिन ये काम करना होगा...

के. सुरेंद्रन ने बताया कि उन्होंने वो धमकी भरा खत पुलिस को सौंप दिया था. मलयालम भाषा में लिखे इस खत में कोच्चि के रहने वाले एन. जे जॉनी का नाम और नंबर था. वहीं एन. जे जॉनी ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया है. मीडिया से बातचीत में जॉनी ने बताया कि पुलिस उनके घर आई थी और उनसे खत के बारे में पूछताछ की गई. उसने कहा,

“पुलिस ने मेरी लिखावट का खत से मिलान किया है. वे आश्वस्त हैं कि धमकी भरे खत के पीछे मैं नहीं था. हो सकता है कि धमकी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो जो मुझसे दुश्मनी रखता हो.” 

जॉनी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उन लोगों के नाम बताएं हैं, जिन पर उन्हें शक है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं. केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी इस मामले में पूरी डिटेल मांगी है. रिपोर्ट के मुताबिक तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, धमकी भरे इस खत की जानकारी तब सामने आई है जब एक दिन पहले राज्य के एडीजी (इंटेलीजेंस) की रिपोर्ट मीडिया में सामने आ गई. BJP अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि "इंटेलीजेंस रिपोर्ट का लीक" होना पुलिस की बहुत बड़ी गलती है और इसकी जांच होनी चाहिए. 49 पन्ने की इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की डिटेल्ड जानकारी, ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों के नाम थे.

ये भी पढ़ें- केरल ट्रेन आगजनी के आरोपी शाहरुख के बारे में क्या पता चला, जो पुलिस ने UAPA लगा दिया?

वीडियो: PM मोदी ने सचिन पायलट के बागी तेवर के बीच गहलोत की मौज ले ली, गहलोत ने ये जवाब दिया

Advertisement

Advertisement

()