The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kashmir files national integration award opposition leaders vivek agnihotri

कश्मीर फाइल्स को मिला 'राष्ट्रीय एकता' का अवॉर्ड, विपक्ष बोला- सस्ती राजनीति के लिए...

कश्मीर फाइल्स फिल्म एक बार फिर से चर्चा में है. फिल्म को राष्ट्रीय एकता का नेशनल अवॉर्ड मिला है.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2023, 12:37 PM IST)
kashmir files national integration award opposition leaders vivek agnihotri
'द कश्नीर फाइल्स' को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर नाराज हुए विपक्षी नेता (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीते 24 अगस्त को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Awards) की घोषणा हुई. राष्ट्रीय एकता की कैटेगरी में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड 'द कश्नीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को. कई विपक्षी नेताओं ने इसकी आलोचना की. मामले पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने कहा कि सस्ती राजनीति के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए.

CM MK स्टालिन ने फिल्म को अवॉर्ड मिलने की आलोचना करते हुए कहा,

ये चौंकाने वाली बात है कि जिस फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने विवादास्पद फिल्म कहकर नजरअंदाज कर दिया था, उसे ‘नेशनल इंटीग्रिटी नरगिस दत्त’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

उन्होंने आगे कहा,

साहित्य और फिल्म पुरस्कारों में राजनीतिक पूर्वाग्रह का अभाव पुरस्कारों को एक कालजयी सम्मान बनाता है.

CM MK स्टालिन ने बाकी विजेताओं को बधाई दी. खास तौर पर उन लोगों को, जिन्होंने तमिल सिनेमा में योगदान दिया है.

वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फिल्म के इस अवॉर्ड को जीतने की खबर ट्वीट करते हुए लिखा- 'राष्ट्रीय एकता'. साथ में मजाक उड़ाते हुए हंसी वाला इमोजी डाला. इस पर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्ट करते हुए लिखा,

ये आपकी तरफ से मिलने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है. अगर आपने कुछ और कॉमेंट किया होता तो मुझे बहुत निराशा होती.

ये भी पढ़ें- घर बैठे देख डालिए नैशनल अवॉर्ड जीतने वाली ये 10 दमदार फिल्में

वहीं फिल्म की जीत पर अग्निहोत्री ने कहा,

मैंने हमेशा कहा है कि द कश्मीर फाइल्स न केवल मेरी फिल्म है बल्कि उन सभी कश्मीरियों की फिल्म है जो घाटी में आतंकवाद का शिकार हुए. ये उन कश्मीरियों की दुर्दशा की आवाज है जिन्होंने आतंकवाद का सामना किया. ये वो माध्यम है जिसके जरिए उनका दर्द पूरे देश के साथ साझा किया गया.

इससे पहले,  गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान इजरायल के फिल्म डायरेक्टर नदव लैपिड ने कश्मीर फाइल्स को एक 'प्रोपेगैंडा' और 'अश्लील' फिल्म बताया था. वो फिल्म फेस्टिवल की जूरी के हेड थे. इस बयान को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आई थी. कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया था, कुछ ने विरोध. 

वीडियो: शाहरुख खान ने बताया, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने के लिए वो रिश्वत देने को तैयार थे

Advertisement

Advertisement

()