The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • 69th National Awards 2023 Complete Winners List, Alia Bhatt and Kriti Sanon shared Best Actress Award

69वें नेशनल अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट

पिछली बार एक्टर्स की कैटेगरी में अवॉर्ड शेयर हुआ था. इस बार ऐसा एक्ट्रेस की कैटेगरी में हुआ है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 17 अक्तूबर 2023, 05:04 PM IST)
69th national awards 2023
इस साल काफी पॉपुलर फिल्मों ने भी नैशनल अवॉर्ड जीते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

69वे नेशनल अवॉर्ड्स अनाउंस किए जा चुके हैं. फीचर फिल्म में 31 कैटेगरी थीं और नॉन-फीचर फिल्म में 23. मेजर अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं: 

#1. कैटेगरी: बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म  
विजेता: एक था गांव

सृष्टि लखेरा की बनाई डाक्युमेंट्री दो औरतों के इर्द-गिर्द चलती है. एक उजड़ा हुआ गांव है जहां बस यही दोनों रहती हैं. अब इन्हें चुनाव करना है – या तो इस सूने गांव में रहें या फिर शहर की कटकर रहने वाली ज़िंदगी को अपना लें.  

#2. कैटेगरी: बेस्ट फीचर फिल्म 
विजेता: रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट 

साइंस से भी परे फिल्म की सबसे बड़ी ताकत थी इसके इमोशनल सीन्स. आर माधवन और सिमरन के काम की खासा तारीफ हुई थी.   

#3. कैटेगरी: बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म 
विजेता: सरदार उधम 

शूजीत सरकार की दमदार फिल्म जो दिल-दिमाग झिंझोड़कर रख दे. ओरिजनली ये फिल्म इरफान को सोचकर प्लान की गई थी. उनके निधन के बाद विकी कौशल ने उन जूतों में पांव रखे. 

#4. कैटेगरी: अवॉर्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट 
विजेता: RRR

एसएस राजामौली की फिल्म ने दुनियाभर में रौला काटा. फिल्म को उसकी एंटरटेनमेंट अपील के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 

#5. कैटेगरी: इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर  
विजेता: मेप्पादियान (मलयालम)

विष्णु मोहन को अपनी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 

#6. कैटेगरी: नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन
विजेता: द कश्मीर फाइल्स 

बीते साल इस श्रेणी में किसी फिल्म को अवॉर्ड नहीं दिया गया था. 69वें नेशनल अवॉर्ड में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने ये अवॉर्ड जीता. 

#7. कैटेगरी: बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू 
विजेता: अनुनाद: द रेज़ोनेंस 

#8. कैटेगरी: बेस्ट फिल्म ऑन एनवायरनमेंट कंज़र्वेशन/प्रीज़र्वेशन
विजेता: आवासाव्यूहम (मलयालम)

#9. कैटेगरी: बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म 
विजेता: गांधी एंड कंपनी (गुजराती)

#10. कैटेगरी: बेस्ट डायरेक्शन
विजेता: निखिल महाजन (गोदावरी)

#11. कैटेगरी: बेस्ट एक्टर  
विजेता: अल्लू अर्जुन 

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ में किए अपने काम की बदौलत नेशनल अवॉर्ड जीता है. फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है. 

#12. कैटेगरी: बेस्ट एक्ट्रेस
विजेता: आलिया भट्ट (गंगुबाई काठियावाड़ी), कृति सैनन (मिमी)

कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भट्ट और कंगना रनौत में से किसी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलेगा. पिछले साल बेस्ट एक्टर्स की कैटेगरी में सूर्या और अजय देवगन को अवॉर्ड शेयर करना पड़ा था. 

#13. कैटेगरी: बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
विजेता: पंकज त्रिपाठी (मिमी) 

#14. कैटेगरी: बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
विजेता: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)   

#15. कैटेगरी: बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट 
विजेता: भाविन रबाड़ी (छेल्लो शो)

#16. कैटेगरी: बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर 
विजेता: काल भैरव (RRR)           

#17. कैटेगरी: बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर
विजेता: श्रेया घोशाल (इरविन निलल)

#18. कैटेगरी: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
विजेता: अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)

#19. कैटेगरी: बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले 
विजेता: नायट्टू 

#20. कैटेगरी: बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले
विजेता: गंगुबाई काठियावाड़ी 

#21. कैटेगरी: बेस्ट एडिटिंग 
विजेता: संजय लीला भंसाली (गंगुबाई काठियावाड़ी)

#22. कैटेगरी: बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर (सॉन्ग्स)
विजेता: देवी श्रीप्रसाद (पुष्पा)

#23. कैटेगरी: बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर (बैकग्राउंड स्कोर)
विजेता: एमएम किरवानी 

#24. कैटेगरी: बेस्ट लीरिक्स 
विजेता: चंद्रबोस (कोंडा पोलम)

#25. कैटेगरी: स्पेशल जूरी अवॉर्ड 
विजेता: शेरशाह 

#26. कैटेगरी: बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स 
विजेता: वी श्रीनिवास मोहन (RRR)

#27. कैटेगरी: बेस्ट गुजराती फिल्म 
विजेता: छेल्लो शो 

#28. कैटेगरी: बेस्ट बांग्ला फिल्म 
विजेता: कालकोखो 

#29. कैटेगरी: बेस्ट मलयालम फिल्म 
विजेता: होम 

#30. कैटेगरी: बेस्ट तमिल फिल्म 
विजेता: कदैसी विवसाई  

#31. कैटेगरी: बेस्ट कन्नड़ा फीचर फिल्म  
विजेता: 777 चार्ली 

किरणराज के के निर्देशन में बनी फिल्म. एक आदमी और कुत्ते के बीच निश्छल प्रेम की कहानी बताती हैं. रक्षित शेट्टी ने लीड रोल किया. 
 

वीडियो: शाहरुख खान ने बताया, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने के लिए वो रिश्वत देने को तैयार थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()