The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • karnataka man sets tehsildar car on fir after police refuse to take his mother complaint

मां की 'नहीं' सुन रही थी पुलिस, बेटे ने पहले धमकी दी, फिर गाड़ी को आग लगा दी

घटना कर्नाटक के चित्रदुर्ग की है. आरोपी पृथ्वीराज बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. जुलाई में वो किसी यात्रा पर निकल गया था. लेकिन वापस नहीं लौट रहा था. कुछ दिनों बाद उसकी खोज-खबर मिलनी बंद हो गई. मां से पृथ्वीराज का संपर्क नहीं हो पा रहा था.

Advertisement
Karnataka  tehsildar vehicle on fire after police refuse to file complaint
कर्नाटक में एक व्यक्ति ने तहसीलदार के कार में आग लगा दी. (तस्वीर:सोशल मीडिया)
pic
शुभम सिंह
6 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2024, 08:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मनमुताबिक काम न होने पर किसी-किसी शख्स को बहुत खीज होती है. ये जब अपनी हदों को पार करती है तो वो सही-गलत के बीच में फर्क करना भूल जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ कर्नाटक के रहने वाले पृथ्वीराज के साथ. पुलिसवाले कथित तौर पर उसकी मां की शिकायत दर्ज नहीं कर रहे थे. इससे निराश हुए पृथ्वीराज ने अपने इलाके के तहसीलदार की कार पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया. गनीमत रही किसी की जान नहीं गई. स्थानीय लोगों ने बड़ा नुकसान होने से बचा लिया. पृथ्वीराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

तहसीलदार की कार ‘स्वाहा’ होते-होते बची

घटना कर्नाटक के चित्रदुर्ग की है. आरोपी पृथ्वीराज बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. जुलाई में वो किसी यात्रा पर निकल गया था. लेकिन वापस नहीं लौट रहा था. कुछ दिनों बाद उसकी खोज-खबर मिलनी बंद हो गई. मां से पृथ्वीराज का संपर्क नहीं हो पा रहा था. उन्हें लगा बेटा कहीं खो या अगवा तो नहीं हो गया. ऐसे में वो 2 जुलाई को शिकायत दर्ज कराने के लिए चल्लकेरे पुलिस स्टेशन गईं. लेकिन कथित तौर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की. 

यह भी पढ़े:उज्जैन में सरेआम फुटपाथ पर महिला से रेप, किसी राहगीर ने नहीं रोका, वीडियो बनाया गया

इस बीच पृथ्वीराज लौट आया. जब उसे पता चला कि उसकी परेशान मां पुलिस की वजह से परेशान है तो वो वो सीधे चल्लकेरे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. वहां पुलिसकर्मियों से उसका झगड़ा हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक जिस कारण पुलिस ने उसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी.

इसे लेकर पृथ्वीराज गुस्से में था. 5 सिंतबर को वो भड़क उठा. जमकर उत्पात मचाया. उसने तहसीलदार के कार्यालय के सामने खड़ी एक कार पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की. यह गाड़ी चल्लकेरे नाम के इलाके के तहसीलदार की थी. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही कार पर पानी डालकर स्थिति को काबू में कर लिया.

‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया. उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, वाहन को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने तहसीलदार रेहान पाशा के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है. उन्होंने बताया,

Image embed

लेकिन पृथ्वीराज को गुस्सा तो अपनी मां की शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का था. उसने चल्लकेरे पुलिस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दे डाली थी. उसने कथित तौर पर DRDO और विधान सौधा (विधान सभा) सहित कई सरकारी इमारतों में 'ब्लास्ट' करने की धमकी दी थी.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पॉलीग्राफ टेस्ट, डायरी के पन्ने, कोलकाता डॉक्टर रेप केस में अब क्या सामने आया?

Advertisement

Advertisement

()