The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Karnataka High Court Judge Refers Bengaluru Muslim Locality as Pakistan

हाई कोर्ट के जज ने बेंगलुरु के इलाके को 'पाकिस्तान' कह दिया, मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा: वीडियो वायरल

Karnataka High Court के जज वी श्रीशानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें उनको Bengaluru के एक इलाके को 'Pakistan' कहते सुना जा सकता है. लेकिन ये किस संदर्भ में था, ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है?

Advertisement
pic
20 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 20 सितंबर 2024, 05:42 PM IST)
Karnataka High Court
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो.
Quick AI Highlights
Click here to view more

कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के जज वी श्रीशानंद ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु के एक इलाके को ‘पाकिस्तान’ कह दिया. 28 अगस्त को कोर्ट में एक मकान मालिक और किरायेदार के मामले की सुनवाई हो रही थी. इस दौरान जज ने कहा, “मैसूर रोड फ्लाईओवर की तरफ जाइए, हर ऑटोरिक्शा में 10 लोग सवार होते हैं, वहां बुरा हाल है… ऐसा लगता है कि बाजार से गोरीपल्या तक मैसूर फ्लाईओवर पाकिस्तान में है, भारत में नहीं. ये सच्चाई है… आप चाहे कितना भी सख्त अधिकारी क्यों न तैनात कर दें, उसे पीटा ही जाएगा. ये किसी भी चैनल पर नहीं दिखाया जाता.”

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल है. वीडियो वायरल होने के बाद - सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर खुद ही संज्ञान लिया है. वीडियो देखिए-

ये भी पढ़ें: 'मेरी जांच पर सवाल उठाए, बहुत गालियां दीं... ' जज की बातें सुन रेलवे ट्रैक पर बैठ गया दारोगा, फिर...

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जज की टिप्पणी 'रेंट कंट्रोल एक्ट' के कुछ प्रावधानों की पेचीदगियों पर चर्चा से शुरू हुई. और फिर ड्राइवर के बीमा कवरेज जैसे मामलों पर चली गई.

यातायात को लेकर हो रही थी बात

जज श्रीशानंद ने कहा कि विदेशों में अलग-अलग लेन की अलग-अलग गति और सीमाएं होती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को मोटर वाहन अधिनियम में परिभाषित किया जाना चाहिए. उन्होंने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा वाली लेन में 40 की स्पीड से चलने वाले वाहनों की बात की. उन्होंने कहा कि विदेशों में भी पुलिस ऐसे मौकों पर आखिरी ट्रैक पर जाने के लिए कहेगी. क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो 100 की स्पीड में चलने वाली गाड़ी टक्कर मारेगी. क्योंकि उनको 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें: जज साहब सजा सुनाने जा रहे थे, फिर देख लिया दोषी का फोन, सजा बदल दी, अब पूरी उम्र जेल में रहेगा!

‘निष्क्रिय हो गई है पुलिस…’

उन्होंने आगे कहा कि आजकल हर निजी स्कूल में स्कूटर पर तीन से अधिक लोग बैठे हुए दिख जाते हैं. प्रिंसिपल और अभिभावक इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते. उन्होंने बताया कि स्कूलों के पास 13 से 14 बच्चों के लिए एक ऑटो है. यहां तक एक घटना जिसमें 3 छोटे बच्चों की मौत हो गई, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में निष्क्रिय है.

इसी के बाद जज ने ‘पाकिस्तान’ वाली टिप्पणी की.

वीडियो: मुजफ्फरनगर के मुस्लिम योगी सरकार के जजमेंट पर भड़के, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()