'डॉन्ट जज अ बुक बाय इट्स कवर'(Don't judge a book by its cover), ये अंग्रेजी कीकहावत कर्नाटक के एक किसान पर सटीक बैठती है. कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुरु जिलेसे एक अजीब मामला सामने आया है. बीते हफ्ते यहां एक किसान बोलेरो पिकअप गाड़ी खरीदनेके लिए एक शोरूम में गया. लेकिन किसान के चेहरे-मोहरे को देखकर सेल्समैन ने कथितरूप से उसे अपमानित किया. सेल्समैन ने किसान से यह तक कह दिया कि उसकी गाड़ी खरीदनेकी औकात नहीं है, इसलिए शोरूम में न घुसे. जिसके बाद नाराज किसान ने सेल्समैन कोचुनौती दी और एक घंटे के अंदर 10 लाख रुपए कैश लेकर आ गया. मामला क्या है? इंडियाटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार, 21 जनवरी को तुमकुरु जिले में केम्पागौड़ा नाम का एक किसान पिकअप गाड़ी खरीदने महिंद्रा के एक शोरूम पर पहुंचा. किसान केसाथ उसके कुछ परिवार वाले भी थे. इसी दौरान किसान के पहनावे को देखकर शोरूम केकर्मचारियों ने उसका मजाक बनाया. केम्पा गौड़ा का आरोप है कि शोरूम का सेल्समैनउसके कपड़े देखकर हंसने लगा. शोरूम के कर्मचारियों ने उससे कहा कि जो लोग गाड़ीखरीदने आते हैं, वो उनके जैसे कपड़े पहनकर नहीं आते. केम्पा गौड़ा के मुताबिक शोरूमके एक अन्य कर्मचारी ने उनसे ये भी कह दिया कि उनकी जेब में 10 रुपए भी नहीं होंगेऔर वे गाड़ी खरीदने चले आए. कैम्पा ने आगे बताया, "उनके इस तरह से बोलने पर मुझेबहुत बुरा लगा, मेरे एक चाचा ने सेल्समैन को चुनौती दी कि 10 लाख रुपए देने कोतैयार हैं लेकिन क्या शोरूम वाले उन्हें तुरंत गाड़ी की डिलीवरी कर पाएंगे. इसपरउसने (सेल्समैन) जवाब दिया कि अगर आधे घंटे में पूरी नकदी ले आएं तो वह तुरंत कारडिलीवर कर देगा." केम्पा गौड़ा ने आगे बताया कि जब वे और उनके चाचा आधे घंटे के भीतर10 लाख रुपए लेकर शोरूम पहुंचे और सेल्समैन से गाड़ी की डिलीवरी करने को कहा, तो वहतुरंत पलट गया. सेल्समैन कहने लगा कि फिलहाल कार की डिलीवरी नहीं की जा सकती.सेल्समैन गौड़ा को डिलीवरी न करने के अलग-अलग कारण भी बताने लगा. इस बात से नाराजकिसान और उसके साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और सेल्समैन से लिखित माफीमांगने या तुरंत गाड़ी की डिलीवर करने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षोंके बीच मामला सुलझाया. पुलिस के कहने पर शोरूम के सेल्समैन ने केम्पा गौड़ा से अपनेव्यवहार के लिए माफी मांगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के दो दिन बादयानी सोमवार, 24 जनवरी को शोरूम वालों ने केम्पा गौड़ा को गाड़ी की डिलीवरी भी दे दी.