The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Karnataka BJP MLA calls Sonia Gandhi vishkanya Kharge PM Modi Snake

"सोनिया गांधी विषकन्या है"- बैकफुट पर बैठी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया!

खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहा था.

Advertisement
Karnataka BJP MLA calls Sonia Gandhi vishkanya Kharge PM Modi Snake
बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने दिया आपत्तिजनक बयान (फोटो- ट्विटर/PTI)
pic
प्रशांत सिंह
28 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 01:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल (Karnataka BJP MLA) ने कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को ‘विषकन्या’ कहा है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली के दौरान बसनगौड़ा ने सोनिया गांधी पर ये विवादित बयान दिया है. यह बयान तब सामने आया है जब 27 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने प्रधानमंत्री को जहरीला सांप बताया था. हालांकि, बाद में सफाई भी दी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चुनावी रैली में बोलते हुए बसनगौड़ा ने सोनिया गांधी को पाकिस्तान और चीन से भी जोड़ दिया. उन्होंने सोनिया गांधी को पाकिस्तान और चीन का एजेंट बता डाला. बसनगौड़ा कर्नाटक की बीजापुर शहर सीट से विधायक हैं.

Image embed

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी को विषकन्या कहे जाने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम बघेल ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस बयान पर FIR दर्ज कराएंगे.

खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहा था

इससे पहले 27 अप्रैल को कर्नाटक के कलबुर्गी में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना एक ‘जहरीले सांप’ से की थी. जिसके बाद बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध किया था. खरगे ने अपने बयान को लेकर बाद में सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि उनका बयान प्रधानमंत्री मोदी पर नहीं था बल्कि बीजेपी के लिए था.

खरगे ने अपनी सफाई में आगे कहा था कि बीजेपी की विचारधारा विभाजनकारी, शत्रुतापूर्ण और गरीबों व दलितों के प्रति नफरत से भरी है. खरगे ने कहा था कि उन्होंने नफरत और द्वेष की राजनीति पर बयान दिया था. बयान व्यक्तिगत रूप से ना तो पीएम मोदी के लिए था और न ही किसी अन्य व्यक्ति के लिए.

इधर, खरगे पर हमला करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को पीएम मोदी और अन्य पिछड़े वर्ग को बदनाम करने की आदत है. उन्होंने कहा था कि इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर अपमानजनक बयान दिया था.

वीडियो: राहुल गांधी मानहानि केस की सुनवाई करने वालीं जस्टिस गीता गोपी की कहानी

Advertisement

Advertisement

()