सैर पर निकले थे हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच के ASI, बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी
Karnal: शाम के समय पुलिस अफ़सर अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फ़ायरिंग कर दी.

हरियाणा के करनाल में एक बार फिर गोलीबारी हुई है (Haryana firing). यहां एक पुलिस अफ़सर को उसके घर के बाहरी ही गोली मार दी गई है. इस गोलीबारी में पुलिस अफ़सर की मौत हो गई (Haryana ASI shot dead). पुलिस अफ़सर संजीव, हरियाणा के यमुनानगर क्राइम ब्रांच में ASI के रूप में तैनात थे. दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मारी दी. जब उन्हें गोली मारी गई, उस समय वो अपने घर के बाहर ही सैर कर रहे थे.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना करनाल के कुटेल गांव के पास हुई. संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन करवाया था, इसीलिए वो रोज़ ड्यूटी के बाद अपने घर ही चले जाते थे. शाम के समय वो अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश वहां पहुंच गए. बदमाशों ने दो राउंड फ़ायरिंग की. इसमें से एक गोली संजीव को माथे पर और दूसरी कमर पर लगी. संजीव को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां संजीव ने दम तोड़ दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक़, इस घटना के बाद पुलिस और CID की टीमें गोलीबारी वाली जगह पर पहुंचीं. जहां से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. संजीव, हरियाणा पुलिस के अधिकारी थे और यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में ASI के पद पर तैनात थे. कुछ समय पहले ही संजीव के भाई और पिता का भी देहांत हुआ था, इसीलिए घर की सारी ज़िम्मेदारी संजीव के कंधों पर ही थी. पुलिस आसपास के CCTV फ़ुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
INLD के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्याइंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या का मामला सामने आया था. 25 फरवरी की शाम असौदा गांव से बहादुरगढ़ वापस लौटते वक्त उन्हें गोली मारी गई थी. अपराधियों ने उनपर 40 से 50 राउंड फायरिंग की थी. राठी के ड्राइवर संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने गोली चलाने के बाद उनको धमकी दी. ड्राइवर ने बताया कि अपराधियों ने उसे कहा- तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, जाकर इनके घर पर बता देना.
वीडियो: धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

.webp?width=60)

