The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • KANPUR : perfume trader Piyush Jain will have to pay 4 crore duty on 23 kg gold of foreign mark

इत्र व्‍यापारी पीयूष जैन ने सोना छुपाने के लिए घर में बनवाया था बंकर, अब इतने करोड़ चुकाएंगे!

10-12 साल में तैयार हुए थे सोना छुपाने वाले ये बंकर!

Advertisement
pic
19 मई 2022 (अपडेटेड: 19 मई 2022, 03:35 PM IST)
piyush-jain
4 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्यूटी देनी होगी पीयूष जैन (बाएं) को | फाइल फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

कानपुर (Kanpur) के इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) को 4.38 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी. उनके कन्नौज वाले घर से मिले 23 किलो विदेशी मार्क के सोने पर उन्हें यह ड्यूटी देनी होगी. कानपुर के सिविल कोर्ट में काफी समय से पीयूष की बेल (Piyush Jain Bail) अर्जी पर सुनवाई चल रही थी.  बुधवार, 18 मई को बेल की अर्जी के खिलाफ डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लखनऊ टीम यह जवाब कोर्ट में दाखिल किया.

DRI ने कोर्ट में क्या कहा?

DRI के वकील अंबरीष टंडन ने कोर्ट को बताया कि पीयूष जैन ने सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया था. उनके घर में जो बंकर मिले थे वो 10-12 साल में बनाए गए थे..

डीआरआई ने कोर्ट में दाखिल किए अपने जवाब में बताया है कि पीयूष जैन ने पूछताछ में बिना बिल या किसी दस्तावेज के सोना खरीदने की बात मानी है. वकील अंबरीश टंडन के मुताबिक सोने के बिस्किट नकद रुपये देकर खरीदे गए और इन पर किसी तरह का कोई भी टैक्स नहीं चुकाया गया. उन्होंने कहा कि इसीलिए पीयूष ने सोने को छिपाने के लिए घर में ही बंकर बनवाए जिससे ये कभी भी किसी की नजर में न आने पाएं.

अंबरीष टंडन ने कोर्ट से पीयूष जैन की बेल अर्जी खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि अगर आरोपी को बेल मिल गई तो इससे देश में कर चोरी को बढ़ावा मिलेगा. जिला जज की अदालत में अब पीयूष जैन की जमानत अर्जी पर सुनवाई 24 मई को होगी.

क्या-क्या मिला था पीयूष जैन के ठिकानों से?

पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज वाले घरों में दिसंबर-2021 में छापे पड़े थे. इस दौरान उनके कानपुर के घर से 177 करोड़ और कन्नौज वाले घर से 19 करोड़ रुपए कैश मिला था. इसके अलावा उनके ठिकानों से 23 किलो (Piyush Jain Gold) सोने के बिस्किट मिले थे. सोने के इन बिस्किट पर विदेशी मार्क था.

वीडियो देखें | ज्ञानवापी के नाम पर वायरल हो रहे इस शिवलिंग का सच क्या है?

Advertisement

Advertisement

()