The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kannauj accident at least 8 dies in collision of sleeper bus and truck several injured

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, बस ने टैंकर में ऐसी टक्कर मारी 8 लोगों की मौत हो गई

एक स्लीपर बस और पानी के टैंकर में टक्कर के कारण हुए इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं. तस्वीरों में दिख रहा है कि टैंकर में टक्कर के बाद बस पूरी तरह पलट गई. पुलिस और स्थानीय लोग वहां दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद करते दिख रहे हैं.

Advertisement
pic
6 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 04:38 PM IST)
kannauj bus accident
हादसे में बस पूरी तरह पलट गई. (फोटो - Swatantra Dev Singh/X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरैया बॉर्डर के नजदीक हुआ. एक स्लीपर बस और पानी के टैंकर में टक्कर के कारण हुए इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं. सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज व तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बस में कुल 40 लोग सवार थे. पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

तस्वीरों में दिख रहा है कि टैंकर में टक्कर के बाद बस पूरी तरह पलट गई. पुलिस और स्थानीय लोग वहां दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद करते दिख रहे हैं.

हादसे के बाद कन्नौज पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया, 

“सकरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक डबल डेकर बस ने डिवाइडर पर पौधों में पानी डाल रहे पानी के टैंकर को पीछे से टक्कर मारी. सूचना पर तत्काल थाना पुलिस, यूपीडा और एम्बुलेंस की टीम द्वारा मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई और 19 लोग घायल हुए. इनके परिवार वालों को सूचना दी जा रही है.” 

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (SP) ने मीडिया को बताया कि ये बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. बाकी यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हादसे के वक्त इलाके से गुजर रहे थे. जानकारी मिलने पर वे भी वहां पहुंचे.

स्वतंत्र देव सिंह ने हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. उन्होंने लिखा, 

“लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जनपद कन्नौज में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सहायता पहुंचाई. दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है. जनपद के जिलाधिकारी और एसपी दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.”

खबर लिखे जाने तक यूपी सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले या घायल हुए लोगों के परिवार के लिए किसी मुआवजे का एलान नहीं किया है.

वीडियो: यूपी पुलिस कहीं एनकाउंटर ना कर दे, ऐसे में थाने में इंट्री से पहले किया फेसबुक लाइव

Advertisement

Advertisement

()