The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kanchan Jariwala says he withdraws nomination without any pressure after Aam Aadmi party claims

AAP कहती रही किडनैपिंग की बात, उम्मीदवार बोला- "अंतरात्मा की आवाज सुन वापस लिया नामांकन"

AAP ने आरोप लगाया था कि BJP ने सूरत ईस्ट से उम्मीदवार कंचन जरीवाला को किडनैप कर लिया.

Advertisement
Kanchan Jariwala
नामांकन वापस लेने वाले AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला. (फोटो- फेसबुक प्रोफाइल)
pic
साकेत आनंद
16 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2022, 06:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आम आदमी पार्टी (AAP) के किडनैपिंग के आरोपों के बीच सूरत ईस्ट से नामांकन वापस लेने वाले कंचन जरीवाला (Kanchan Jariwala) ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के पर्चा वापस लिया है. जरीवाला ने आजतक से बातचीत में कहा कि इसके लिए ना तो उनका और ना ही उनके परिवार का अपहरण किया गया. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जरीवाला को नामांकन वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया. पार्टी ने एक और बड़ा आरोप लगाया कि जरीवाला और उनके परिवार को बीजेपी ने किडनैप कर लिया.

अंतरात्मा की आवाज सुन ली- जरीवाला  

अब जरीवाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अंदरुनी गुटबाजी, पार्टी के खिलाफ स्थानीय लोगों के विचार और पारिवारिक कारणों की वजह से उन्होंने नामांकन वापस लिया है. कंचन जरीवाला का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो कह रहे हैं, 

Image embed
Image embed

उधर, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत की. मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला का नामांकन पहले रद्द कराने की कोशिश की. और जब नामांकन रद्द नहीं करा पाई तो जरीवाला और उनके परिवार को धमकी देने लगी.

'जरीवाला ने डर से वापस लिया नामांकन'

आजतक से जुड़े पंकज जैन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिसोदिया ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त (CEC) से कहा कि बीजेपी के लोग पुलिस के साथ मिलकर कंचन जरीवाला को नॉमिनेशन सेंटर लेकर गए और नामांकन वापस करवाया. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ पुलिस मशीनरी का ही दुरुपयोग नहीं है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव कराने की भावना के भी खिलाफ है. सिसोदिया ने आयोग से मांग की है कि जरीवाला ने अपना नामांकन डर और धमकी के कारण वापस लिया है, इसलिए मामले में जांच होनी चाहिए और उनके अनुरोध (नामांकन वापसी) को स्वीकार ना किया जाए. 

इधर मनीष सिसोदिया की शिकायत को चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को भेज दिया और मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है.

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित AAP के कई बड़े नेताओं ने दावा किया था कि जरीवाला और उनका परिवार लापता है. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे-सीधे दावा किया कि जरीवाला को 'बीजेपी के गुंडों' ने किडनैप कर लिया है. उन्होंने कहा कि BJP अरविंद केजरीवाल से डर गई है, ये जंगलराज है.

वीडियो: गुजरात में शराबबंदी पर खुलासे, लोगों का दावा, गुजरात की हर पार्टी में मिलती है शराब

Advertisement

Advertisement

()