The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jnu panel recomends rustication of kanhaiya and four others

कन्हैया की JNU से विदाई का वक़्त आ गया है, शायद!

21 लड़कों के नाम कागज फटा है, और 5 को तो कह रहे हैं यूनिवर्सिटी से निकाल ही दो.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
15 मार्च 2016 (अपडेटेड: 15 मार्च 2016, 08:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
वो लड़का है न. अच्छा सा नाम है जिसका कन्हैया. जेएनयू में पढ़ता है. उसके प्राण को सुक्ख नहीं है. नारे-वारे वाला केस तो पतय है आपको. अब नई पंचाइत खड़ी हुई है. उसको यूनिवर्सिटी से निकालने की सुगबुगी चल रही है. एक ठो कमेटी बनी है. 'उच्चस्तरीय समिति' कह रहे हैं, टीवी वाले. वही लोग सिफारिश किए हैं कि इसको, उमर खालिद को, अनिर्बान और दो मूंड़ी और हैं, उनको, यूनिवर्सिटी से निकालिन दिया जाए. समिति में 5 जने थे, और उनने अपनी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी के कुलपति एम. जगदीश कुमार को भेज दी. अब जो होना है, कुलपति और मुख्य प्रॉक्टर ए. डिमरी करेंगे. सोमवार रिपोर्ट पर बात-वात हुई है. जिसके बाद कन्हैया और उमर लपेटे 21 बालकों को कारण बताओ नोटिस चेंपा गया है. 16 मार्च तक सबको जवाब देना होगा. ना जी उमर और अनिर्बान तो जेल में हैं. वो कैसे जवाब देंगे. माने पूछ रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()