जेएनयू में 9 फरवरी को अफजल गुरु के समर्थन में कार्यक्रम हुआ था. उसके बाद एक हाईलेवल इंक्वायरी कमेटी बनी थी. उसने रिपोर्ट दी और रिपोर्ट के मुताबिक दोषी पाए गएछात्रों की सजा तय हो गई है. यूनिवर्सिटी सोर्सेज के मुताबिक कन्हैया, उमर अनिर्बानऔर दो दूसरे छात्रों का रस्टिकेशन तय है. इन सबको दो सेमेस्टर के लिए कॉलेज सेरस्टिकेट किया जाएगा. एकेडेमिक सस्पेंशन की लिस्ट में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघअध्यक्ष आशुतोष, वाईस प्रेसिडेंट अनंत, छात्रसंघ के जनरल सेक्रेटरी रामा नागा समेतकुछ और का नाम तय है. एकेडेमिक सस्पेंशन के दौरान छात्रों को हॉस्टल भी नहींमिलेंगे. एबीवीपी के नेता और जेएनयू एस यू के जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ शर्मा के खिलाफभी एक्शन लिया जाएगा. यूनिवर्सिटी की ओर से ये बात आई है कि दोषी पाए गए, 21स्टूडेंट्स में से कुछ को फाइन लेकर छोड़ दिया जाएगा. पर अंतिम फैसला वाइस चांसलर हीलेंगे.