The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jharkhand Palamu nephew has been accused of conspiring to kill his uncle because of affair with aunty

मामी के प्यार में पड़े भांजे ने मामा की सुपारी दे दी, लेकिन फिर दहला देने वाली घटना हुई

गौसिया और इरशाद दोनों की कहानी पकड़ी गई!

Advertisement
pic
26 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 03:52 PM IST)
Jharkhand Palamu nephew
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस (साभार: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले (Palamu) में एक भांजे पर मामी के साथ मिलकर अपने मामा को मरवाने की साजिश रचने का आरोप लगा है. हालांकि पूरा प्लान फेल हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में भांजे और मामी को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा कि भांजे और मामी के बीच अफेयर चल रहा था, इसीलिए भांजे ने मामा की हत्या के लिए 3.5 लाख की सुपारी दी थी.

यह भी पढ़ें- झारखंड सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश को ईडी ने पकड़ लिया, घर से मिली थी दो एके-47!

आजतक से जुड़े करुणा करण की रिपोर्ट के मुताबिक मामला जिला मुख्यालय मेदिनीनगर का है. जहां मो. तौहीद आलम अपनी पत्नी गौसिया परवीन और दो बच्चों के साथ रहता है. तौहीद की पैराडाइज टेलर नाम की दुकान है. बीती 17 अगस्त की रात जब तौहीद दुकान से घर आ रहा था, तभी उस पर चार आरोपियों ने हमला कर दिया. 

हमले में तौहीद को एक गोली लगी, जिसके बाद उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले को लेकर बताया,

“17 अगस्त की रात गोली चलने की घटना में जांच की गई. इसमें पता लगा कि मो. तौहीद आलम की पत्नी गौसिया परवीन और उसके भांजे मो. इरशाद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों की कॉल डिटेल खंगाले गए तो पता चला कि दोनों के बीच 1 हजार 40 बार व्हाट्सएप कॉल हुआ है. मामी और भांजे के प्रेम प्रसंग की जानकारी मो. तौहीद को भी थी. तौहीद इसका विरोध किया करता था.”

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. इसमें पता लगा कि मो. तौहीद को रास्ते से हटाने के लिए भांजे और मामी ने मिलकर आठ महीने पहले हत्या की सुपारी दी थी. एसपी चंदन कुमार ने आगे बताया,  

"इरशाद और गौसिया ने मिलकर चार शूटरों को 3.50 लाख की सुपारी दी. प्लान में मो. आरजू, जुमन, मंजर और बेलाल को शामिल किया गया. पैसे लेने के बाद भी चारों शूटर घटना को अंजाम नहीं दे रहे थे, तो इरशाद पैसे वापस मांगने लगा. इसके बाद 17 अगस्त को चारों आरोपियों ने तौहीद पर हमला कर दिया." 

फिलहाल मामी, भांजा और एक शूटर तो पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन सुपारी लेने वाले बाकी तीन आरोपी फरार हैं. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.  

वीडियो- क्या बिहार के बाद झारखंड में भी होगा सत्ता परिवर्तन?

Advertisement

Advertisement

()