The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jharkhand jmm congress rjd MLA meeting CM House, Hemant Soren may be CM again Champai canceled all programs

Hemant Soren फिर बनेंगे झारखंड के CM? सभी विधायकों को घर बुलाया, चंपाई ने कैंसिल किए कार्यक्रम

Jharkhand के पूर्व CM Hemant Soren पांच दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं. उनकी रिहाई के साथ ही Jharkhand की राजनीति गरमा गई है. Ranchi के CM House पर आज INDIA Block की बैठक हो रही है. क्या होने वाला है इस मीटिंग में?

Advertisement
pic
3 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 3 जुलाई 2024, 01:17 PM IST)
Hemant Soren may be CM again Champai canceled all programs
हेमंत सोरेन के साथ चंपई सोरेन (दाएं). (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं. उनकी रिहाई के बाद से झारखंड की राजनीति गरमाई हुई है. बुधवार, 03 जुलाई को झारखंड के सीएम आवास पर इंडिया गठबंधन की एक बैठक होने जा रही है. विधायकों और मंत्रियों को मीटिंग में बुलाया गया है. खबर है कि झारखंड में सीएम का चेहरा बदल सकता है, यानी चंपाई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. सीएम चंपाई सोरेन ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज की इस बैठक को कई लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसमें सीएम हाउस पर विधायकों और मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल होंगे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ही सीएम चंपाई सोरेन के कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए. सभी कार्यक्रमों को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है.

मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, सीएम चंपाई से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मिलने गए. सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई है. इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात की. इन मुलाकातों के बाद बुधवार को होने वाली मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि विधायकों की मौजूदगी में कोई बड़ा फैसला हो सकता है.

चर्चा ये भी है कि सत्ताधारी विधायक हेमंत सोरेन को फिर से नेतृत्व सौंपने को लेकर अपना समर्थन पत्र सौंप सकते हैं.

JMM और कांग्रेस से जुड़े नेताओं का क्या कहना है?

INDIA गठबंधन की किसी पार्टी की तरफ से इस मीटिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक JMM के महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि बुधवार को गठबंधन की बैठक बुलाई गई है. इसमें वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी. विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें:- हेमंत सोरेन को मिली जमानत, 'जमीन घोटाला' मामले में HC का आदेश

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ये बैठक विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई है. इसमें जो निर्णय होगा, वो सर्वमान्य होगा.

वीडियो: 'हमारे खिलाफ साजिश रची गई', हेमंत सोरेन ने जेल से निकलकर क्या-क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()