The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jawhar sircar quits rajya sabha mp post protest against rg kar hospital incident

TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दिया, ममता को चिट्ठी लिख गंभीर आरोप लगाए

Jawhar Sircar ने Mamata Banerjee को चिट्ठी लिखकर पार्टी पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
jawhar sircar quits tmc rajya sabha mp post protest against rg kar hospital incident tmc party
RG Kar अस्पताल में लेडी डॉक्टर से हुए रेप और मर्डर के विरोध में TMC के एक सांसद ने पद से इस्तीफा दे दिया है.
pic
विकास वर्मा
8 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 8 सितंबर 2024, 03:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कोलकाता के RG Kar अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को लेटर लिखकर कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. लेटर में सांसद ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर ममता बनर्जी तुरंत कोई सख्त कदम उठाएंगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 

रविवार, 8 सितंबर को जवाहर सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को बांग्ला में लेटर लिखा. इस लेटर में उन्होंने लिखा कि 

Embed
Embed

उन्होंने आगे लिखा कि आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से परेशान हैं. वो कहते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि ममता इस घटना के बाद अपनी शैली में हस्तक्षेप करेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सांसद ने आगे लिखा कि कोलकाता में हो रहा मौजूदा विरोध प्रदर्शन जिसने बंगाल को झकझोर कर रख दिया है, वह टीएमसी सरकार के 'कुछ पसंदीदा लोगों और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये' के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतिबिंब है.

सांसद ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप 

सीएम ममता को लिखे अपने पत्र में जवाहर सरकार ने पार्टी में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 

Embed

दूसरी तरफ इस इस्तीफे के बाद BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर लिखा,

Embed
Embed

अमित मालवीय ने ये भी कहा कि वह इस बात को दोहराते हैं कि जब तक ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल पद से इस्तीफा नहीं देते, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. अपराध के बाद 72 घंटों तक सीएम और कोलकाता सीपी के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने चाहिए. उनकी बातचीत की जांच की जानी चाहिए. मालवीय ने मांग की कि सच्चाई सामने लाने के लिए ममता बनर्जी और विनीत गोयल का पॉलीग्राफ टेस्ट होना चाहिए.

वीडियो: पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में हंगामा किया

Advertisement

Advertisement

()