क्या आपको भी फोन आते हैं. फोन सबको आते हैं. आपको बैंक का आता होगा भले आपके पासमूनियन बैंक का एटीएम है, ये आपको कहते हैं आपका एफबीआई का कार्ड बंद होने को है.ये आपसे CVV नंबर ऐसे मांगते हैं कि पीछे ही पड़ जाते हैं, वैसे ही जैसी हमारी बुआहमारे पीछे पड़ी है चौबीस के हो गए हो ब्याह कर लो.ये लोग फोन पर आपका पासवर्ड जानना चाहते हैं, इत्ती हिम्मत तो नए रिलेशनशिप मेंन्यूड्स मंगाने वाले प्रेमी भी डिजिटली नहीं कर पाते. और एटीएम का कार्ड नंबर तो येऐसे मांगते हैं जैसे न दोगे तो अभी बैंक वाले इनकम टैक्स वालों के साथ आपके घर परछापा मारके कुर्की करा लेंगे. और इनको कुछ बता दो तो आपका अकाउंट साफ़ हो जाता है,फेसबुक का नहीं. बैंक का.एक युवती ने जब फोन वाले अंकिल को अपना CVV नंबर बताया!अब जब भी आपको कोई ऐसा फिशिंग वाला कॉल आए जिसमें कोशिश की जा रही हो आपके यूजरनेम,कार्ड नंबर, ओटीपी पासवर्ड समेत कोई भी अति पर्सनल, परम सीक्रेट नंबर या जानकारीमांगी जा रही हो. तो पूछना जामताड़ा से बोल रहे हो न भाई?जामताड़ा सवा दो सौ किलोमीटर दूर है. रांची से. रांची झारखंड में है सो जामताड़ा भीझारखंड में है. बहुत फेमस जगह नहीं है लेकिन नाम हमने आपने सुन रखा है. दस लाख केआसपास जनसंख्या होगी. छोटी सी जगह है. शांत से लोग हैं. विकीपीडिया पर जामताड़ा केलिए लिखा है.लोग अच्छे हैं, शांति से रहते हैं, फ्रेंडली हैं. अब जाने क्यों कुछ लोग इस चीज कोबदलने में लगे हैं. दरअसल ये जगह फोन पर फिशिंग कॉल का गढ़ बना हुआ है, यहां सेफर्जी फोन कॉल कर लोगों को बहुत लूटा जा रहा है. इंडिया टुडे वालों ने अपनीजांच-पड़ताल में ये चीज खोजी. पुलिस को भी सारा आईडिया है कि कालीन के नीचे कितनीधूल है. बाकी लोग तो ठीक-ठाक हैं. उनींदे शहर में वैसे ही रह रहे हैं पर कुछ लोगबड़ी तरक्की कर रहे हैं. उनके घर में LED टीवी हैं, सोफा हैं, महंगे बिस्तर समेत खूबचकाचौंध वाला हिसाब किताब है.इंडिया टुडे की इन्वेस्टीगेशन में ये पता लगा कि जामताड़ा के युवा इस काम में बड़ेसलीके से जुटे हैं. झारखंड का ये जिला देश को फोन के जरिये लूटने वालों का गढ़ बनाहै. यहां से जोरोशोरों में पर्सनल, प्राइवेट जानकारी निकालकर लूटने का धंधा बगर रहाहै. आईबी और एनआईए का ध्यान भी अब इस ओर आया है. वो बताते हैं ज्यादातर ऐसे कांडयहीं से हो रहे हैं.इंडिया टुडे वालों ने पूरे रैकेट का पता लगाया, ये लुटेरे जंगल में बैठकर आपको फोनकरते हैं. और हर वो तरीका भिड़ाते हैं, जिससे आपको लूटा जा सके. और इनका सबसे बड़ाहथियार होता है आपका डर. ये इतना डराते हैं कि आम आदमी डर के मारे ऐसे ही सब उनकोबता देता है. सबको सब पता नहीं होता न. ये देश तो व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज पढ़ करराय बनाने वाला है. अब उनको कोई फोन कर ये कह दे कि मोदी सरकार के नए नियम के हिसाबसे आपने अपने खाते में जो चीजें बदलवाई हैं वो वेरीफाइड नहीं हैं. बस फिर क्या?मोदी, सरकार, बैन और निया सुनकर आदमी की फूंक सरक जाती है. वो बैंक वाले को सब बतादेता है. जबकि वो बैंक वाला नहीं होता, जामताड़ा में किसी जंगल में किसी बाइक परबैठे दांत खुरच रहा लौंडा होता है.इंडिया टुडे वालों को एक ऐसा ही ठगोड़ा मिला नाम था असगर, उसने बताया कैसे वो पैसेकटने के नाम पर डराते हैं. यहां तक डराते हैं कि ऐसा न किया तो जेल चले जाओगे, औरलोग डर के मारे अपनी अकाउंट डीटेल्स दे डालते हैं. ऐसा वो किसी बड़ी कंपनी या बैंकसे बोल रहे हैं कहकर करते हैं. और कमाई इनकी पता है कितनी होती है? एक आदमी मौके परफंस जाए तो घंटे भर में ये लाख रुपये भी कमा लेते हैं.और ये लोगों को फंसाते अकिसे हैं? कहीं भी कैसे भी कॉल करके. देश के किसी भी जिलेका एक फोन कोड और सीरीज होता ही है, मानो 9893 बस आगे बुद्धि लगाओ और अंत के दोनंबर बदलते जाओ. इतना ही नहीं ये अलग-अलग लोगों से अलग-अलग भाषा और टोन में बातकरने के लिए अलग-अलग राज्य में घूमते भी हैं.जब से नोटबंदी हुई है, लोगों का डर और बढ़ गया है. उनको बहुत कम चीजें पता है. इसकाफायदा ये लोग और उठा रहे हैं. एक-दो कार्ड से आजकल लाखों कमा रहे हैं. पुलिस वालोंको भी ये पता है, क्योंकि ज्यादातर तार यहीं से जुड़ते हैं. कितने तार? ये जानिए कि80% कांड यहीं से हो रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------ऑनलाइन लुट जाएं तो इस तरीके से मिल जाएगा अपना पइसा