The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jammu-kashmir police head constable shot dead by terrorists in baramulla

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को आतंकियों ने घर पर गोली मारी, मौत

कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने हेड कॉन्स्टेबल के आवास पर गोलीबारी की थी. उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. पिछले तीन दिनों में आतंकवादियों द्वारा ये तीसरा टारगेटेड हमला है.

Advertisement
pic
31 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 31 अक्तूबर 2023, 09:00 PM IST)
Cop killed by terrorists in Kashmir
शहीद हुए गुलाम मोहम्मद डार पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे. (फोटो: आजतक/अशरफ वानी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) के एक हेड कॉन्स्टेबल की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. कश्मीर पुलिस के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल गुलाम मोहम्मद डार को उनके आवास पर गोली मारी गई थी. उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. एक दिन पहले ही 30 अक्टूबर को पुलवामा में आतंकियों ने यूपी के एक मजदूर को गोली मारी थी. मजदूर की बाद में मौत हो गई थी.

आतंकियों ने घर पर गोली मारी थी

कश्मीर पुलिस ने 31 अक्टूबर को पहले आतंकवादी हमले में कॉन्स्टेबल गुलाम मोहम्मद डार के घायल होने की जानकारी दी, 

“आतंकवादियों ने बारामूला के वेलू क्रालपोरा निवासी जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल गुलाम मोहम्मद डार पर उनके आवास पर गोलीबारी की थी. इलाज के लिए उन्हें SDH तंगमार्ग में शिफ्ट किया गया था. उनकी हालत गंभीर थी.”

इसके बाद कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल के शहीद होने की जानकारी दी. पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल गुलाम मोहम्मद डार  को श्रद्धांजलि देते हुए X पर लिखा,

"घायल पुलिसकर्मी शहीद हो गए. हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं और ऐसे समय में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं."

पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है. इंडिया टुडे के अशरफ वानी की रिपोर्ट के मुताबिक शहीद हुए गुलाम मोहम्मद डार पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे. जम्मू- कश्मीर में पिछले तीन दिनों में आतंकवादियों द्वारा ये तीसरा टारगेटेड हमला है.

यहां पढ़ें- कश्मीर में एक और प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()