The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • five terrorists killed in encounter in jammu and kashmir kupwara

जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर के 5 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास मच्छल सेक्टर में 26 अक्टूबर को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जवानों ने 5 आतंकी मार गिराए.

Advertisement
pic
26 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 08:20 PM IST)
Kupwara encounter
मच्छल सेक्टर में घुसपैठ के खिलाफ सेना का ऑपरेशन पूरा हुआ. (सांकेतिक फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है. कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर (Machhal Sector) में गुरुवार, 26 अक्टूबर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के पांच आतंकियों को मार गिराया. 

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने बताया कि मारे गए आतंकी कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार करने की कोशिश में थे. जिन्हें राष्ट्रीय राइफल (RR) के जवानों ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में मार गिराया है. सेना का ऑपरेशन पूरा हो गया है. इसमें 5 AK राइफल और जंग के दूसरे सामान बरामद किए गए हैं.

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने X (पहले ट्विटर) पर कुपवाड़ा मुठभेड़ (Kupwara Encounter) के बारे जानकारी दी थी. ADGP (एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) कश्मीर के हवाले से बताया गया कि कुपवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन और आतंकवादी (कुल 5 आतंकी) मारे गए हैं. उनकी पहचान की जा रही है.

इससे पहले दो आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी गई थी. कश्मीर जोन पुलिस ने X पर बताया था कि कुपवाड़ा पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर मच्छल सेक्टर में एक मुठभेड़ शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में मार दिए गए आतंकी शाहिद लतीफ का अनंतनाग एनकाउंटर में क्या हाथ था?

सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसी का ऑपरेशन

चिनार कॉर्प्स के मुताबिक भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसी के ज्वॉइंट ऑपरेशन से कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर 26 अक्टूबर को घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई.

चिनार कॉर्प्स ने इससे पहले 22 अक्टूबर को भी X पर एक आतंकी घुसपैठ की जानकारी दी थी. इसके मुताबिक 21 अक्टूबर को बारामूला के उरी सेक्टर में LoC पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई थी.

ऑपरेशन के दौरान सेना को पिस्टल, हैंड ग्रेनेड और राइफल बरामद हुए थे. आतंकवादियों के गंभीर रूप से घायल होने के सबूत मिले थे.

ये भी पढ़ें- ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकी दिल्ली में अरेस्ट, बड़े हमले की थी तैयारी, NIA ने धरे और संदिग्ध

Advertisement

Advertisement

()