जैक डोर्से ने ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब से कुछ देर पहलेउन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की. जैक डोर्से के उत्तराधिकारीका भी चयन हो चुका है. पराग अग्रवाल ट्विटर के अगले सीईओ होंगे. वे अब तक कंपनी केचीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर रहे हैं.'मुझे ट्विटर से प्यार है'इस्तीफे की खबरों के बीच जैक डोर्से के पिछले ट्वीट की काफी चर्चा है. इसे उनकेइस्तीफे के संकेतक के रूप में लिया गया था. रविवार 28 नवंबर को उन्होंने ट्वीट कियाथा, मुझे ट्विटर से प्यार है.I love twitter— jack⚡️ (@jack) November 28, 2021इस्तीफे में क्या बोले जैक?जैक डोर्से ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर शेयर किया है. साथ ही अपने इस कदम की वजह कोलेकर भी अपनी बात रखी है. उन्होंने लिखा है, 'संस्थापक के नेतृत्व में रही कंपनी'के महत्व को लेकर काफी कुछ कहा गया है. आखिरकार मैं मानता हूं कि ये (नेतृत्व) आपकोसीमित करने वाला है और असफलता का (एकमात्र) बिंदु है. ये कंपनी अपनी स्थापना औरअपने संस्थापकों के दायरे से बाहर होकर काम करे, ये सुनिश्चित करने के लिए मैंनेकाफी मेहनत की है. not sure anyone has heard but, I resigned from Twitterpic.twitter.com/G5tUkSSxkl — jack⚡️ (@jack) November 29, 2021 इसके बाद जैक नेअपने इस कदम के प्रमुख कारण के रूप में पराग अग्रवाल का नाम लिया. नेगेटिव मेंनहीं, पॉजिटिव में. उन्होंने लिखा, मेरे इस्तीफे की पहली वजह ये है कि पराग कंपनीके सीईओ बनने जा रहे हैं. बोर्ड ने इसे लेकर काफी सख्त प्रक्रिया का पालन किया हैऔर एकमत से पराग की नियुक्ति की है. पिछले कुछ समय से वो मेरी भी चॉइस रहे हैं. वेकंपनी और इसकी जरूरत को काफी गहराई से समझते हैं. कंपनी का कायापलट करने वाले हरफैसले के पीछे पराग की भूमिका रही है. वे उत्सुक हैं, गहराई से (चीजों को) जांचतेहैं, तर्कवादी, क्रिएटिव, डिमांडिंग, खुद से परिचित और विनम्र हैं. वे दिल और दिमागसे काम करते हैं और ऐसे शख्स हैं जिससे रोज मैं कुछ सीखता हूं. (ट्विटर के) सीईओ केरूप में मेरा उन पर गहरा विश्वास है. जैक ने कहा कि वो कंपनी में अपना कार्यकालपूरा होने तक पराग और बाकी लोगों की मदद करते रहेंगे ताकि इस ट्रांजिशन में उनकीमदद कर सकें. उसके बाद वे बोर्ड को अलविदा कह देंगे. जैक ने साफ कर दिया है किकार्यकाल के बाद वे कंपनी में और नहीं रुकेंगे. उनका कहना है कि वे बतौर सीईओ परागको पूरा स्पेस देना चाहते हैं. इस्तीफे के आखिर में जैक ने कहा कि ये उनका अपनाफैसला है, जो आसान कतई नहीं था. उन्होंने कहा कि वे इससे दुखी और खुश दोनों ही हैं.वहीं पराग अग्रवाल ने भी ट्वीट कर जैक और कंपनी का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंनेलिखा है, जैक और हमारी पूरी टीम का आभार. मैं भविष्य के लिए काफी उत्सुक हूं.मुझमें विश्वास दिखाने और मुझे समर्थन देना के लिए आप सबका शुक्रिया.Deep gratitude for @jack and our entire team, and so much excitement for thefuture. Here’s the note I sent to the company. Thank you all for your trust andsupport 💙 https://t.co/eNatG1dqH6 pic.twitter.com/liJmTbpYs1— Parag Agrawal (@paraga) November 29, 2021बाजार में उछालजैक डोर्से पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं. बतौर कंपनी ट्विटर में उनकेनेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पिछले एकसाल से डोर्से की विदाई की तैयारी कर रही थी. जैक डोर्से के इस्तीफे की खबर आते हीमार्केट में ट्विटर के शेयर्स में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला. तमाम मीडियारिपोर्टों के मुताबिक कंपनी के शेयर के दाम में 9 से 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.रॉयटर्स के मुताबिक ट्विटर अपने सोशल मीडिया राइवल्स से कम्पीट करने के लिए अपनेप्रोडक्ट इनोवेशन में रफ्तार लाना चाहती है. बीते एक साल में उसने इस दिशा में काफीकाम किया है. इसका मकसद 2023 तक कंपनी का सालाना रेवेन्यू दोगुना करना है.