अमेरिकी बमबारी के बाद बोले ट्रंप- ‘परमाणु ठिकाने पर हमले सफल रहे, अब ईरान शांत रहे नहीं तो... '
Donald Trump on US Attacks in iran: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स - फोर्डो, नतांज और इस्फहान- पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है. ट्रंप ने ईरान से शांति स्थापित करने की अपील करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायली सेना को बधाई दी. और क्या बोले ट्रंप?

ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के बाद, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित किया. बताया कि अमेरिका का मकसद ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट करना और परमाणु खतरे को रोकना था. ट्रंप ने कहा कि कोई भी सेना वो नहीं कर सकती, जो अमेरिकी सेना ने किया है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर ईरान शांति की तरफ़ नहीं बढ़ता, तो भविष्य में उस पर कहीं ज़्यादा हमले होंगे.
ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आगे बोले,
ये भी पढ़ें- ईरान-इज़रायल जंग में कूदा अमेरिका!
डॉनल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के बारे में बात करते हुए कहा,
ईरान पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा,
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि आगे की जानकारी रक्षा सचिव अगली सुबह 8 बजे (भारतीय समयानुसार क़रीब 10 बजे) देंगे. इधर इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन हमलों के लिए ट्रंप को बधाई दी है. X पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा,
नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर हमला करने का ट्रंप का फ़ैसला ‘इतिहास बदल देगा.’
वीडियो: ट्रंप ने कहा 2 हफ्ते, इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने बता दिया आगे का प्लान

.webp?width=60)

