इजरायल-हमास डील लटक गई, कल ही हुई थी, पता है अब कैसे रिहा होंगे बंधक?
Israel-Hamas के बीच हुई डील में अब क्या बाधा आ रही है? अब कब होगी बंधकों की रिहाई? सब जानिए

इजरायल-हमास के बीच हुई डील अब आगे बढ़ गई है, यानी इस पर काम थोड़ा लेट हो गया है. इजरायल का बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि बंधकों की रिहाई को लेकर हुई बातचीत आगे बढ़ गई है. ये डील बुधवार, 22 नवंबर को हुई थी, इसके बाद मिस्र के कुछ आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि गुरुवार, 23 नवंबर की सुबह 10 बजे से डील पर काम शुरू होगा. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
अब कब होगी बंधकों की रिहाई?इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं तजाची हानेग्बी. गुरुवार को उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया,
"हमारे बंधकों की रिहाई पर बातचीत आगे बढ़ रही है और लगातार जारी है... बंधकों की रिहाई एग्रीमेंट के तहत ही होगी, लेकिन ये शुक्रवार से पहले होना मुमकिन नहीं है."
वहीं, इजरायली मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया है कि डील पर काम शुरू होने में 24 घंटे की देरी इसलिए हुई, क्योंकि समझौते पर हमास और मध्यस्थ कतर द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए थे. अधिकारी ने उम्मीद जताई कि समझौते पर हस्ताक्षर होने पर इसे लागू किया जाएगा.
रॉयटर्स ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि मीडिया को छोड़कर किसी ने भी नहीं कहा कि डील पर काम 23 नवंबर से शुरू होगा. सूत्र के मुताबिक 24 नवंबर से पहले किसी रिहाई की योजना नहीं है.
क्या डील हुई है?इजरायल सरकार ने 22 नवंबर को हमास के साथ समझौता किया था. इसमें कहा गया था कि इजरायल और हमास दोनों को ही कुछ शर्तें माननी होंगी. ये समझौता गाजा में बंधक बनाए गए लोगों में से 50 लोगों को रिहा करने के लिए किया गया. रिहाई के दौरान 4 दिनों तक संघर्ष-विराम रहेगा. हालांकि, इसके बदले इजरायल को अपनी जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी लोगों को रिहा करना होगा. साथ ही गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने के लिए छूट देनी होगी.
ये भी पढ़ें- गाजा में इजरायल का ये ऐलान ईरान-हमास को बर्दाश्त न होगा!
हालांकि, इस समझौते के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश युद्ध में है और ये जारी रहेगा.
उन्होंने कहा,
कैसे हुई ये डील और हमास का क्या रुख है?"जब तक हम अपने सभी लक्ष्यों को नहीं पा लेते, युद्ध जारी रहेगा. हम हमास को खत्म करेंगे. सभी बंधकों और लापता लोगों को वापस लाएंगे. ये सुनिश्चित करेंगे कि इजरायल को गाजा से कोई खतरा न हो. मै दोहराना चाहता हूं कि ये युद्ध अभी जारी है."
ये डील हुई कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उनके पास एक समझौता आया है जिसमें कहा गया है कि 150 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को इजरायल की जेलों से रिहा किया जाएगा. हमास ने अपने बयान में आगे कहा,
"ये सब काम 4 दिनों के दौरान होगा. इस दौरान दक्षिणी गाजा में पूरी तरह और उत्तरी गाजा में हर रोज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इजरायल के हवाई हमले नहीं होंगे. साथ ही गाजा में मानवीय सहायता लेकर आ रहे सैकड़ों ट्रकों को मंजूरी दी जाएगी."
ये भी पढ़ें- गाजा के अल-शिफा अस्पताल में घुसी इजरायली सेना
इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमला करने के बाद हमास ने करीब 200 लोगों को बंधक बना लिया था. इजरायल की सरकार के अनुसार इस हमले में करीब 1200 लोगों को मौत हुई थी. वहीं, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस युद्ध में अभी तक 13,300 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, करीब 23 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा है.
वीडियो: दुनियादारी: इजरायल आर्मी ने गाज़ा हॉस्पिटल में क्या दिखाया, नेतन्याहू का प्लान क्या है?

