अमेरिका की स्पेस एजेंसी है नासा. जिससे हर साल दीपावली पर लोग इंडिया के मैप कीफोटो जारी करवाते हैं. आज ख़बरों के मार्केट में खबर फ़ैली कि नासा वाले स्पेस सेलाइव हैं. माने कहा गया कि नासा के स्पेस स्टेशन से लाइव हैं. वायरल यूएसए नाम काएक पेज है. वही लाइव है. इस लाइन का 'क' लिखे जाने तक. 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आचुके हैं वीडियो पर साढ़े तीन लाख के लगभग शेयर हैं और लगभग 2 करोड़ चौदह लाख लोगऔसतन देख रहे थे. ये बड़ी बात है कि कोई स्पेस से लाइव है! फेसबुक पर हमको तो नहींलगता कि अन्तरिक्ष से लाइव वीडियो की कोई खबर हमको पहले आई हो. हमको तो लगता है किइन लोगों को भी जियो का सिम मिल गया है. मुफ्त में इंटरनेट धौंक रहे हैं. वीडियोक्वालिटी इत्ती सही है और हम फोर जी के नाम पर रोते हैं. और इस पेज का इतिहास ऐसाहै कि ये पहले 'कूलेस्ट थिंग' टाइप लिंक ठेलता था. ब्लू टिक भी नहीं है. यहां ध्यानदिया जाए कि लल्लनटॉप को ब्लू टिक मिल चुका है. और नासा का सीन ऐसा है कि ऑफिशियलीन उनके फेसबुक पेज, वेबसाइट या ट्विटर पर लाइव की कहीं कोई सुगबुगी है. कुछ लोग इसेअमेरिका की एक और चाल बता रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं इस वीडियो में ये आवाज कहांसे आ रही है. स्पेस में तो आवाज आती ही नहीं है क्योंकि वहां संचार के लिए माध्यमही नहीं होता. माने कुछ लोग कह रहे हैं असली है, कुछ कहते हैं पूरा फेक है. लोग कहेकि ऐसा वीडियो कहीं से भी बैठकर बनाया जा सकता है. और तो और इस पर आने वालेएक्सप्रेशंस भी अपने से ही क्रिएट कर दिए होंगे. लेकिन हम तो रिएक्ट किए तो जैसाहोना चाहिए वैसा ही रिएक्ट हुआ. ऊपर स्टेटस में भी लाइव लिखा था. माने लाइव तो था,ये पक्का है, अब नासा में था या नहीं ये दइउ जाने, जैसा होगा आगे बताएंगे.