IRCTC से अब आप महीने में सिर्फ 6 टिकट बुक करा पाएंगे. 15 फरवरी से ये नया सिस्टमचालू होने वाला है. IRCTC की वेबसाइट पर एक अकाउंट से पहले महीने में 10 ई-टिकट बुकहो जाते थे. लेकिन अब सिर्फ 6 होंगे. रेलवे वालों ने दलालों पर लगाम लगाने के लिएटिकट के नंबर घटा दिए. IRCTC ने अभी सारे देश में एक सर्वे भी कराया था, उसमें 90%लोगों ने कहा कि वो महीने में ज्यादा से ज्यादा 6 टिकिट कराते हैं. इसके अलावा जनरल वाले टिकट बनने के टाइम से सिर्फ तीन घंटे तक वैलिड रहेंगे.सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच क्विक बुकिंग ऑप्शन बंद रहेगा. अब दलाल टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद भी आधे घंटे तक टिकट बुक नहीं करवा सकते.सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ई-वॉलेट और कैश कार्ड से बुकिंग नहीं होगी.