11 साल की एक क्रिश्चियन इराकी लड़की इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है. वजह, वह बहुतमीठा गाती है. लेकिन उसका 'हीरोइज्म' छिपा है उसके हालात में. क्योंकि जिन हालात सेनिकलकर उसने ये हुनर बचाए रखा है, उन हालात में लोग अपनी जान भी नहीं बचा पाते. यहलड़की अपने परिवार के साथ इराक से लेबनान चली आई है. क्योंकि इराक में इस्लामिकस्टेट के आतंकी उसके पीछे पड़े थे. लेबनान में एक रिएलिटी शो आता है- 'द वॉइसकिड्स'. वहां उसने पहले तो अपने गाने से मन मोहा, फिर अपनी कहानी सुनाई. मीरना हनाने बेरुत में ऑडिशन के दौरान एक इराकी क्लासिकल गाना गाया और अपने टैलेंट से जजोंको हैरान कर दिया. हना के इस वीडियो को यूट्यूब पर करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा.इस हैरतअंगेज ऑडिशन के बाद लोगों ने उन्हें 'द बेबीलोन प्रिंसेस' नाम दिया. गाने सेपहले हना ने बताया कि कैसे इराक में उसकी जान खतरे में थी, क्योंकि इस्लामिक स्टेटके लोग उसे और उसकी फैमिली को मार डालना चाहते थे. उसने बताया, 'मुझे पापा ने बतायाकि ISIS हमें अगवा करके मार डालना चाहता है. तब से मैं हर रात को काफी डर जाती थी.मैं बदल गई थी. मैं अकेले नहीं सो पाती थी.' उसने कहा, 'ये शो दुनिया के लिए गानेके लिए है और ये बताने के लिए है कि इराक का मतलब सिर्फ 'वॉर' नहीं है. यहां भीसुंदर आवाजें बसती हैं.' हना के पिता ने कहा, 'उन्होंने हमारी बच्ची को किडनैप करनेकी धमकी दी थी, इसलिए हम यहां भाग आए. वहां मेरी सरकारी नौकरी थी, लेकिन मैंने सबछोड़ दिया. सब जानते हैं कि इराक में ISIS ने कैसी मुश्किलें पैदा की हैं. कैसे वोलोगों को काट डालते हैं और उनके घर छीन लेते हैं.' हना रेड शिफॉन ड्रेस में परफॉर्मकरने स्टेज पर पहुंची थी. उसके पिता ने उसे गले लगाकर कहा था, बेटी डरना मत. वहनहीं डरी और उसने शानदार गाया. आप भी सुनें.https://www.youtube.com/watch?v=77xBgxvi4bk