The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iran fires back at trump reckless remark strait of hormuz war leading to living hell

'नेतन्याहू की बात मानोगे तो... ', ट्रंप की गालियों का ईरान ने दिया जवाब

Iran on Trump Remarks: डॉनल्ड ट्रंप की धमकी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है क्योंकि अब वो गाली-गलौज पर उतर आए हैं. तेहरान ने इस धमकी का जवाब दिया है, लेकिन ट्रंप की तरह गालियां नहीं बरसाई हैं. ईरान ने चेताया है कि जंग की वजह से अमेरिका खुद को जहन्नुम में धकेल रहा है.

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026, 09:06 AM IST)
iran on trump remarks:
ईरानी संसद के स्पीकर ने ट्रंप की धमकी का जवाब दिया. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान को धमकी देते हुए गाली-गलौज पर उतर आए. एक पोस्ट में उन्होंने गाली देते हुए लिखा था ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोलो, वरना जहन्नुम में रहोगे.’ अब तेहरान ने इस धमकी का जवाब दिया है, लेकिन ट्रंप की तरह गालियां नहीं बरसाई हैं. ईरान ने चेताया है कि जंग की वजह से अमेरिका खुद को जहन्नुम में धकेल रहा है. 

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए लिखा, 

‘आपके (ट्रंप) लापरवाह कदम अमेरिका के हर एक परिवार को जीते-जी जहन्नुम में धकेल रहे हैं. नेतन्याहू के इशारों पर जो आप कर रहे हैं, उससे हमारा पूरा क्षेत्र जल उठेगा. ये गलती मत करिए. इस जंग से आपको कुछ नहीं मिलने वाला है.’

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में ये भी बताया कि जंग का अंत तभी होगा जब ईरान के लोगों का हक़ आगे रखा जाएगा. इस खतरनाक जंग को जल्द ही ख़त्म कर देना चाहिए. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी ट्रंप की धमकी का जवाब दिया. उन्होंने इस धमकी को 'क्रिमिनल माइंडसेट' बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियां ‘जंग में क्राइम’ (war crimes) को बढ़ावा देती हैं. 

धमकी से एक बात याद आई. बीते दिनों प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को 10 दिन की स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोलने की मोहलत दी थी. जिसकी डेडलाइन आज यानी 6 अप्रैल को ख़त्म हो रही है. उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में ही लिखा था 'मंगलवार, 7 अप्रैल को ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा. इसके बाद एक और पोस्ट किया. इसमें केवल ‘मंगलवार, रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम’ लिखकर छोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर ईरान को फिर धमकी, ट्रंप इस बार गाली-गलौज पर उतर आए!

ईरान-अमेरिका जंग अब ऐसे फेज में पहुंच चुकी है जहां सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से इसे ‘वॉर क्राइम’ की श्रेणी में गिना जाता है. इस्माइल बघाई ने एक इंटरव्यू में इसे मानवीय कानूनों का उल्लंघन बताया है. डॉनल्ड ट्रंप की धमकी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है क्योंकि अब वो गाली-गलौज पर उतर आए हैं. फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर जल्द डील नहीं हुई तो वो सब कुछ तबाह कर देंगे और ईरान के तेल पर कब्ज़ा कर लेंगे. 

वीडियो: ईरान जंग में ट्रंप ने अब कौन सा ड्रोन उतार दिया?

Advertisement

Advertisement

()