The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • president trump abusing iran on strait of hormuz opening in new warning

होर्मुज पर ईरान को फिर धमकी, ट्रंप इस बार गाली-गलौज पर उतर आए!

ईरान ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है. ईरान ने 5 अप्रैल को भी खाड़ी देशों में तेल-गैस-एनर्जी से जुड़े बुनियादी ढांचों पर नए हमले किए हैं. इसमें कुवैत, UAE और बहरीन को निशाना बनाया गया.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 10:24 PM IST)
president trump abusing iran on strait of hormuz opening in new warning
प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को गालियां बकना शुरू कर दिया है (PHOTO-AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का आजकल यही काम है. सोकर उठना और ईरान को धमकी देना. होर्मुज खोलने को लेकर वह कई बार ईरान से धमकियों में बात कर चुके हैं. शनिवार 4 अप्रैल को उन्होंने 48 घंटे में होर्मुज खोलने को कहा था. ऐसा न करने पर ईरान पर कहर बरपाने की बात कही थी. अब इसके अगले ही दिन वह गाली-गलौज पर उतर आए. ट्रूथ सोशल के अपने अकाउंट पर उन्होंने एक पोस्ट किया. इसमें ‘अपशब्दों’ का प्रयोग करते हुए ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वो डील नहीं करता है तो वह सबकुछ तबाह कर देंगे. 

ट्रंप के इस सोशल मीडिया पोस्ट की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा, 

मंगलवार को ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा. 

इस पोस्ट में साफ धमकी है कि ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमले होंगे. इसके बाद उन्होंने तकरीबन गालियां देते हुए कहा, 

'होर्मुज खोलो, वरना जहन्नुम में रहोगे. बस देखते रहो.' अल्लाह की प्रशंसा हो.'

डील होना मुश्किल 

बता दें कि पिछले दिनों ट्रंप ने धमकी दी थी कि वो होर्मुज न खोले जाने पर ईरान के पावरप्लांट पर हमला करेंगे. इसके बाद उन्होंने ईरान से बातचीत का हवाला देते हुए उसे 10 दिनों का अल्टिमेटम दिया था. हालांकि, उनके इस दावे को ईरान ने खारिज कर दिया कि जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका से कोई सीधी बातचीत हो रही है. अब ट्रंप की 10 दिन की समयसीमा खत्म होने को आई है तो ट्रंप फिर ईरान को धमकाने लगे हैं. यहां तक कि वो ईरान के तेल पर कब्जे के बारे में सोच रहे हैं. फॉक्स न्यूज के कॉरेस्पॉन्डेंट Trey Yingst के मुताबिक, ट्रंप ने उनसे फोन पर बात की. उन्होंने फोन पर कहा,

अगर वो (ईरान) डील नहीं करते, और जल्द नहीं करते, ऐसे में मैं सबकुछ तबाह कर के तेल पर कब्जा करने के बारे में सोच रहा हूं.

ट्रंप ने कहा कि बातचीत में शामिल ईरानी नेगोशिएटर्स को सीमित माफी दी गई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. ट्रंप ने कहा कि यदि बातचीत विफल हो जाती है तो वह कड़े कदम उठाने पर विचार कर सकते हैं. ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे दिए थे. 48 घंटे की ये मियाद सोमवार, 6 अप्रैल को पूरी हो रही है.

वीडियो: 'हमने कभी बातचीत से इंकार नहीं किया...लेकिन', अमेरिका से डील पर क्या बोले अब्बास अराघची?

Advertisement

Advertisement

()